न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भीषण ठंड और शीतलहर के लिए रहें तैयार! आंधी-तूफान और बारिश से 9 डिग्री तक गिरा पारा

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में पिछले दो दिनों से जारी बारिश ने गर्मी से लोगों को राहत दिलाई है। इस आंधी-तूफान और बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं अधिकतम तापमान में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 08 Oct 2025 12:01:32

भीषण ठंड और शीतलहर के लिए रहें तैयार! आंधी-तूफान और बारिश से 9 डिग्री तक गिरा पारा

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में पिछले दो दिनों से जारी बारिश ने गर्मी से लोगों को राहत दिलाई है। इस आंधी-तूफान और बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं अधिकतम तापमान में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से 9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। इसके चलते मौसम में आई ठंडक के साथ हवा की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिसके बाद पूरे हफ्ते मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का यह भी कहना है कि इस बार मानसून की तरह ठंड भी जल्दी ही अपने पांव पसार सकती है। ऐसे में लोगों को अभी से भीषण ठंड और शीतलहर का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

तापमान में भारी गिरावट, सर्दी की आहट

मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो सामान्य से 1 से 4 डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 6 से 9 डिग्री कम रहा। पिछले 24 घंटों में पश्चिमी हवाएं औसतन 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। इन हवाओं और लगातार हो रही बारिश ने शहर के तापमान को तेजी से नीचे ला दिया।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ इस सीजन का पहला बड़ा सिस्टम है, जो उत्तर भारत के मौसम को पूरी तरह बदल रहा है। दूसरी ओर, अरब सागर में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'शक्ति' धीरे-धीरे कमजोर होकर अवदाब में तब्दील हो रहा है। मौसम की इन प्रणालियों को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस बार ठंड अपने समय से पहले दस्तक दे सकती है। इसके साथ ही इस बार उत्तर भारत में सर्दी का असर पिछले सालों की तुलना में ज्यादा दिखाई देगा।

दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज

मंगलवार दोपहर के बाद दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। आया नगर, लोदी रोड, पालम और सफदरजंग में 11 से 32 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी मध्यम स्तर की बारिश हुई। दिन ढलते-ढलते हवा में ठंडक बढ़ गई और लोगों ने पहली बार हल्की सर्दी का अहसास किया।

बारिश से जाम में फंसी दिल्ली

तेज बारिश और पानी भरने के कारण मंगलवार शाम दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। महिपालपुर, एनएच-44, एयरोसिटी, धौला कुआं और आईजीआई एयरपोर्ट की ओर जाने वाले रास्तों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सेंट्रल, नॉर्थ और साउथ दिल्ली के इलाकों में भी यातायात धीमा पड़ा। ट्रैफिक कंट्रोल रूम के मुताबिक, मंगलवार शाम तक जाम और जलभराव की 40 से अधिक कॉल्स मिलीं। वहीं, 30 से ज्यादा लोगों ने सोशल मीडिया पर मदद मांगी। पुलिसकर्मी विभिन्न जगहों पर यातायात सुचारू करने में जुटे रहे। आईटीओ, करोल बाग, पटेल नगर, नारायणा, वजीराबाद और जीटी करनाल रोड जैसे इलाकों में वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही।

बारिश ने भले ही दिल्लीवालों को गर्मी से राहत दी हो, लेकिन जलभराव और जाम की समस्या ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दीं। फिर भी, प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली के लिए यह बारिश एक राहत भरा तोहफा साबित हुई है।

बुधवार के बाद साफ रहेगा आसमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन उसके बाद से 13 अक्टूबर तक आसमान साफ रहेगा। सप्ताहांत तक दिन का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

बारिश से सुधरी हवा, AQI ‘संतोषजनक’ श्रेणी में

लगातार दो दिनों की बारिश ने दिल्ली-एनसीआर की हवा को साफ कर दिया है। मंगलवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 79 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। ग्रेटर नोएडा में AQI 56, नोएडा में 78, गुरुग्राम में 56 और गाजियाबाद में 77 दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश से प्रदूषणकारी कण नीचे बैठ गए हैं, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

क्लाउड सीडिंग ट्रायल फिलहाल टला

दिल्ली में पहली बार प्रस्तावित कृत्रिम वर्षा (क्लाउड सीडिंग) का ट्रायल खराब मौसम के कारण फिलहाल टाल दिया गया है। यह ट्रायल इसी सप्ताह होना था, जिसके लिए तैयार एयरक्राफ्ट मेरठ में खड़ा है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आईआईटी के वैज्ञानिकों के साथ संबंधित उपकरणों का निरीक्षण भी किया था। अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही मौसम अनुकूल होगा, ट्रायल तुरंत किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?