न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जहरीली हवा ने बढ़ाई दिल्ली वालों की मुश्किलें, AQI खतरनाक सीमा पर; 50% कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश

दिल्ली और एनसीआर में दीपावली के बाद वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। कई इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज हुआ, जिससे लोगों का बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। बिगड़ती हवा की गुणवत्ता को देखते हुए सरकार ने 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का आदेश जारी किया है। राजधानी में स्मॉग की घनी चादर छाई रहने से स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Nov 2025 8:04:19

जहरीली हवा ने बढ़ाई दिल्ली वालों की मुश्किलें, AQI खतरनाक सीमा पर; 50% कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश

दीपावली के बाद से दिल्ली और एनसीआर में हवा लगातार जहरीली बनी हुई है। राजधानी में धुंध और धुएं की सघन परत छाई है, जिससे लोगों का सांस लेना तक भारी पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार (25 नवंबर) की सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 363 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सोमवार को बड़ा कदम उठाते हुए सरकारी और निजी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों में से 50 प्रतिशत को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दे दी है। बाकी 50 प्रतिशत स्टाफ को कार्यालय से ही काम करना होगा। यह निर्णय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा निर्धारित ग्रेप-3 प्रावधानों के तहत लागू किया गया है।

कई हिस्सों में AQI ने 400 का आंकड़ा लांघा

शहर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद चिंताजनक स्तर पर पहुंच चुकी है। आनंद विहार में स्मॉग की घनी चादर फैली हुई है और यहां AQI 402 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी के अंतर्गत आता है। रोहिणी में स्थिति इससे भी भयावह रही, जहां एयर इंडेक्स 416 तक पहुंच गया। जहांगीरपुरी और वजीरपुर में भी AQI 400 के स्तर पर रहा।

एम्स और सफदरजंग इलाके में हालांकि AQI थोड़ा कम रहा, पर यह भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में ही था—एम्स क्षेत्र में 323 और आईटीओ में 380 का इंडेक्स रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह अलीपुर में 361, बवाना में 388, बुराड़ी में 382, चांदनी चौक में 354 और द्वारका में 379 का AQI दर्ज रहा।

दिल्ली से सटे शहर भी प्रदूषण की गिरफ्त में हैं। नोएडा सेक्टर-62 में AQI 352, गाजियाबाद के वसुंधरा में 373 और गुरुग्राम सेक्टर-51 में 338 का स्तर दर्ज हुआ। सोमवार को जहां दिल्ली का औसत AQI 382 था, वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि जहरीली हवा से कुछ दिनों तक राहत मिलना अभी कठिन है।

इलाकों का AQI स्तर

इलाका - एक्यूआई

आनंद विहार - 402
हिणी - 416
जहांगीरपुरी वजीरपुर - 400
द्वारका - 379
चांदनी चौक - 354
आईटीओ - 380
बवाना - 388
बुराड़ी में - 382
गाजियाबाद, वसुंधरा - 373
नोएडा सेक्टर-62 - 352
गुरुग्राम सेक्टर-51 - 338

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी