न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी और यूरोपीय नेताओं की फोन वार्ता: रूस-यूक्रेन युद्ध से वैश्विक स्थिरता तक अहम चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ टेलीफोन पर महत्वपूर्ण वार्ता की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 05 Sep 2025 11:18:30

पीएम मोदी और यूरोपीय नेताओं की फोन वार्ता: रूस-यूक्रेन युद्ध से वैश्विक स्थिरता तक अहम चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ टेलीफोन पर महत्वपूर्ण वार्ता की। इस दौरान बातचीत का केंद्र रूस-यूक्रेन युद्ध के समाधान की कोशिशों के साथ-साथ वैश्विक स्थिरता और आपसी सहयोग जैसे अहम मुद्दे रहे।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्तियों में शामिल हैं और दोनों के बीच संबंध विश्वास, साझा मूल्यों और भविष्य की समान दृष्टि पर आधारित हैं। बातचीत में इस बात पर जोर दिया गया कि वैश्विक चुनौतियों के समाधान, नियम-आधारित व्यवस्था को मजबूत करने और परस्पर समृद्धि के लिए भारत-यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी अहम है।

नेताओं ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, निवेश, नवाचार, रक्षा, सुरक्षा और आपूर्ति शृंखला लचीलेपन जैसे क्षेत्रों में प्रगति का स्वागत किया। साथ ही भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) वार्ता के शीघ्र निष्कर्ष और इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकॉनमिक कॉरिडोर (IMEC) के कार्यान्वयन को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने वार्ता के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत उत्साहजनक रही। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध का अंत करने और शांति बहाल करने में भारत की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। यह संघर्ष वैश्विक सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता को कमजोर कर रहा है और पूरी दुनिया के लिए खतरा है।

मोदी और यूरोपीय नेताओं ने इस बात पर भी सहमति जताई कि जल्द ही भारत में अगला भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों नेताओं को भारत आने का निमंत्रण दिया।

वार्ता में मोदी ने दोहराया कि भारत संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान और वैश्विक शांति की दिशा में लगातार प्रयासरत है। दोनों पक्षों ने भविष्य में निरंतर संपर्क बनाए रखने का भी संकल्प लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत