न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NIA को मिली अनमोल बिश्नोई की 11 दिनों की रिमांड, मूसेवाला-बाबा सिद्दीकी हत्याकांडों में खुलेंगे कई राज

एनआईए को गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की 11 दिनों की रिमांड मिली, मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड समेत कई हाई-प्रोफाइल मामलों में खुलेंगे चौंकाने वाले राज। अमेरिका से प्रत्यर्पित अनमोल की हिरासत में पूछताछ जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Nov 2025 7:30:21

NIA को मिली अनमोल बिश्नोई की 11 दिनों की रिमांड, मूसेवाला-बाबा सिद्दीकी हत्याकांडों में खुलेंगे कई राज

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को 11 दिनों के लिए एनआईए हिरासत में भेज दिया है। अमेरिका से प्रत्यर्पित होने के बाद दिल्ली में एनआईए ने बिश्नोई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। हालांकि एजेंसी ने उसकी 15 दिनों की कस्टडी की मांग की थी। अब अनमोल बिश्नोई को एनआईए हेडक्वार्टर में रखकर कई हाई-प्रोफाइल मामलों में पूछताछ की जाएगी।

एनआईए ने 15 दिनों की रिमांड मांगी थी

सूत्रों के अनुसार एनआईए ने कोर्ट को बताया कि हिरासत में पूछताछ अनिवार्य है। अनमोल बिश्नोई का नाम 15 से अधिक हत्याकांडों और 20 से अधिक अपहरण, धमकी और हिंसा की घटनाओं से सीधे जुड़ा है। इसके अलावा, उसके पास भारत के दो फर्जी पासपोर्ट होने के भी सबूत हैं। पूछताछ से ही यह पता लगाया जा सकेगा कि इन घटनाओं में उसके साथी, गुर्गे और अन्य उच्च स्तर के साजिशकर्ता कौन-कौन हैं।

मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के खुलेंगे कई राज

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, अप्रैल 2024 में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर पर हुई गोलीबारी और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या जैसे कई गंभीर मामलों में वांटेड अनमोल को अमेरिका से प्रत्यर्पित किया गया है।

अनमोल को पिछले साल नवंबर में अमेरिका में हिरासत में लिया गया था। साल 2022 से फरार यह आरोपी अमेरिका में रह रहा था और जेल में बंद अपने भाई लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व वाले आतंकी-सिंडिकेट का हिस्सा था। एनआईए के मुताबिक, अनमोल बिश्नोई को लुइसियाना से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही हिरासत में लिया गया।

अमेरिका में गिरफ्तारी और लंबी डिपोर्टेशन प्रक्रिया

अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने 18 नवंबर को बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के शिकायतकर्ता जीशान सिद्दीकी को ईमेल के जरिए अनमोल बिश्नोई की डिपोर्टेशन की पुष्टि की थी। नवंबर 2024 में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में अवैध प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार अनमोल की पहचान एफबीआई ने डीएनए और वॉयस सैंपल से की थी। इसके बाद लंबी डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू हुई।

फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका भागा था अनमोल

पंजाब के फाजिल्का जिले का रहने वाला अनमोल अप्रैल 2022 में नेपाल, दुबई और केन्या के रास्ते फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका भागा था। उसका नाम कई हाई-प्रोफाइल मामलों से जुड़ा है। अक्टूबर 2024 में मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में अनमोल मुख्य साजिशकर्ता था। शिकायतकर्ता जीशान सिद्दीकी के मुताबिक, अनमोल ने शूटरों को सिद्दीकी की फोटो और लोकेशन भेजी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी