न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली

मुस्कान हत्याकांड के आरोपी आकिब उर्फ इमरान को दिल्ली पुलिस ने राजौरी गार्डन में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Aug 2026 7:48:18

मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली

दिल्ली के मुस्कान हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी आकिब उर्फ इमरान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, राजौरी गार्डन के नाला रोड पर घेराबंदी के दौरान आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई गोलीबारी में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को काबू करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को इमरान के राजौरी गार्डन इलाके में पहुंचने की सूचना मिली थी। इसके बाद स्पेशल स्टाफ ने नाला रोड पर जाल बिछाया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर FSL टीम भी पहुंची और वहां से बैलिस्टिक साक्ष्य एकत्र किए।

घर में घुसकर मुस्कान पर चाकू से हमला करने का आरोप

मामला तिलक नगर के ओल्ड महावीर नगर का है। 21 वर्षीय मुस्कान अपनी मां और बहन के साथ किराये के मकान में रहती थी। आरोप है कि 26 अगस्त की शाम करीब साढ़े 5 बजे इमरान उसके घर पहुंचा। दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर मुस्कान पर चाकू से हमला किया।

मुस्कान की चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की। जांच में शाम 5:40 बजे इमरान को मुस्कान के घर के भीतर जाते हुए देखा गया।

डेढ़ साल से एक-दूसरे को जानते थे

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, मुस्कान और इमरान की करीब डेढ़ साल से पहचान थी। पुलिस को आशंका है कि किसी अन्य व्यक्ति से दोस्ती को लेकर शक के चलते हत्या की गई हो सकती है। हालांकि, यह जांच का हिस्सा है और मामले में आरोपी की भूमिका से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

मुस्कान 21 वर्षीय छात्रा थी और पार्ट टाइम मॉडलिंग भी करती थी। वह तीन बहनों में से एक थी और उसका एक छोटा भाई आकाश है। उसके एक दोस्त के अनुसार, इमरान कथित तौर पर मुस्कान का पीछा करता था और बातचीत के लिए उसे रोकता था। बातचीत नहीं करने पर वह उसे परेशान करता था।

जिम में हुई थी दोनों की मुलाकात

मुस्कान और इमरान की पहली मुलाकात तिलक नगर स्थित Seven Zone Gym में हुई थी। इमरान वहां ट्रेनर के तौर पर काम करता था, जबकि मुस्कान जिम में आती थी।

जिम मालिक के मुताबिक, दोनों की जिम आने की टाइमिंग अलग-अलग थी। उन्होंने बताया कि इमरान के व्यवहार को लेकर पहले कोई शिकायत नहीं मिली थी, लेकिन उसके देर से आने की वजह से उसे नौकरी से हटा दिया गया था। वहीं, मुस्कान का जिम सब्सक्रिप्शन खत्म हो चुका था और उसने करीब एक महीने पहले वहां आना बंद कर दिया था।

इमरान पर पहले से मामला दर्ज होने की बात

पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपी को ड्रग एडिक्ट बताया गया है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ पहले से गैर इरादतन हत्या की कोशिश का एक मामला दर्ज है। मुस्कान हत्याकांड के बाद से वह फरार था और अब पुलिस मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत