न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MiG-21: भारत-रूस की दोस्ती की उड़ान का प्रतीक, सिर्फ फाइटर जेट नहीं था - राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा, MiG-21 से हमारा भावनात्मक जुड़ाव है। यह एक ऐसा विमान है जिसने न केवल एक युद्ध, बल्कि अनेक ऐतिहासिक क्षणों में भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 26 Sep 2025 1:30:20

MiG-21: भारत-रूस की दोस्ती की उड़ान का प्रतीक, सिर्फ फाइटर जेट नहीं था - राजनाथ सिंह

वायुसेना की शान और दशकों तक आसमान में भारत की ताकत का प्रतीक रहे MiG-21 को आख़िरकार औपचारिक रूप से विदाई दे दी गई। चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित एक भव्य समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस रूसी मूल के सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को सिर्फ एक हथियार नहीं, बल्कि भारत और रूस के गहरे रिश्तों का प्रतीक बताया। उन्होंने इसे "एक ताकतवर मशीन, राष्ट्रीय गौरव और रक्षात्मक ढाल" करार दिया, जिसने भारत के आत्मविश्वास को आकार दिया और पीढ़ियों के वायुवीरों को प्रेरित किया।

राजनाथ सिंह ने कहा, "MiG-21 से हमारा भावनात्मक जुड़ाव है। यह एक ऐसा विमान है जिसने न केवल एक युद्ध, बल्कि अनेक ऐतिहासिक क्षणों में भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है।"

उन्होंने 1971 की जंग, करगिल संघर्ष, बालाकोट एयरस्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसी महत्वपूर्ण सैन्य कार्रवाइयों में MiG-21 की भूमिका को याद करते हुए कहा कि हर बार जब भारत ने कोई ऐतिहासिक मिशन अंजाम दिया, MiG-21 ने तिरंगे का गौरव बढ़ाया। इस वजह से ये विदाई सिर्फ एक विमान की नहीं, बल्कि स्मृतियों, राष्ट्रीय स्वाभिमान और त्याग की कहानी की भी है।

इस समारोह में नंबर 23 स्क्वॉड्रन “पैंथर्स” के आखिरी MiG-21 जेट को औपचारिक विदाई दी गई। एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने "बादल 3" कॉल साइन के साथ स्क्वॉड्रन की अंतिम उड़ान भरी।

समारोह की भव्यता और गौरव को बढ़ाने के लिए वायुसेना के आकाश गंगा स्काईडाइविंग टीम ने 8,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई, उसके बाद “बादल” और “पैंथर” फॉर्मेशन में फ्लाईपास्ट हुआ। सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम ने आसमान में अद्भुत करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

इस मौके पर वायुसेना के पूर्व प्रमुख एस पी त्यागी, बी एस धनोआ और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

MiG-21 भारत की वायुसेना में शामिल होने वाला पहला सुपरसोनिक फाइटर जेट था, जिसे 1960 के दशक की शुरुआत में शामिल किया गया था। लगभग 870 जेट्स का अधिग्रहण किया गया था, जो कई दशकों तक वायुसेना की रीढ़ बने रहे।

हालांकि इन विमानों की सुरक्षा को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं, क्योंकि कई दुर्घटनाएं भी इनसे जुड़ी रही हैं। इसके बावजूद, MiG-21 भारतीय वायुसेना का सबसे भरोसेमंद और बहादुरी से भरा चैप्टर रहा है।

IAF ने X (पूर्व ट्विटर) पर एक भावुक पोस्ट में लिखा, "छह दशकों की सेवा, बहादुरी की अनगिनत कहानियां, एक युद्धघोड़ा जिसने देश की शान को आसमान में उड़ाया।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अब नहीं झेलना पड़ेगा 2 घंटे का ट्रैफिक जाम! सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा सफर, दिल्ली मेट्रो के नए स्टेशनों से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
अब नहीं झेलना पड़ेगा 2 घंटे का ट्रैफिक जाम! सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा सफर, दिल्ली मेट्रो के नए स्टेशनों से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी