न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को कनाडा ने घोषित किया आतंकवादी संगठन, सरकार ने उठाया सख्त कदम

कनाडा सरकार ने इस गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। इस ऐलान के साथ ही कनाडा के संघीय कानून के तहत अब इस गैंग से जुड़ी संपत्तियों, वाहनों और वित्तीय संसाधनों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 29 Sep 2025 8:16:54

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को कनाडा ने घोषित किया आतंकवादी संगठन, सरकार ने उठाया सख्त कदम

भारत की जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा झटका मिला है। कनाडा सरकार ने इस गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। इस ऐलान के साथ ही कनाडा के संघीय कानून के तहत अब इस गैंग से जुड़ी संपत्तियों, वाहनों और वित्तीय संसाधनों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

कनाडाई मीडिया संस्था सीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा के विविधता, समावेश और व्यक्ति अधिकार मंत्री गैरी आनंदसांगरी ने साफ तौर पर कहा कि बिश्नोई गैंग कुछ समुदायों को आतंक, हिंसा और धमकी के ज़रिए निशाना बना रही है। उन्होंने कहा, “आपराधिक आतंकवादियों के इस समूह को सूचीबद्ध करने से सरकार को इन्हें रोकने और अपराधों पर शिकंजा कसने में अधिक ताकत मिलेगी।”

कनाडा के कानून में क्या हैं प्रावधान?

कनाडा की आतंकवाद विरोधी नीति के अनुसार, किसी संगठन को आतंकवादी घोषित किए जाने पर सरकारी एजेंसियों को उस संगठन से जुड़ी संपत्तियों को जब्त करने, उनके खातों को फ्रीज़ करने और सदस्यता रखने वालों पर मुकदमा चलाने की कानूनी शक्ति मिल जाती है। इससे संबंधित व्यक्तियों को आतंकवाद को बढ़ावा देने, वित्त पोषण करने या मदद करने जैसे मामलों में भी सजा दी जा सकती है।

लॉरेंस बिश्नोई और उसका नेटवर्क

लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल भारत की एक हाई-सिक्योरिटी जेल में बंद है। वह पंजाब के फाजिल्का जिले का रहने वाला है और 2014 से जेल में है। इसके बावजूद उस पर आरोप है कि वह जेल के अंदर से ही अपने गैंग का संचालन कर रहा है। बिश्नोई गैंग के साथ कई हाई-प्रोफाइल हत्याओं, फिरौती और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ी गतिविधियों का नाम जुड़ा है।

उसका सबसे करीबी सहयोगी माना जाने वाला गोल्डी बराड़, लंबे समय से कनाडा में सक्रिय बताया जाता है। यह वही नाम है जो गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी प्रमुख साजिशकर्ता के रूप में उभरा था।

अंतरराष्ट्रीय दबाव और भारत-कनाडा संबंधों पर असर

यह फैसला ऐसे समय आया है जब भारत और कनाडा के बीच राजनयिक संबंध पहले से ही तनाव में हैं। भारत पहले ही कनाडा में खालिस्तान समर्थक और आपराधिक संगठनों की मौजूदगी को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर चुका है। ऐसे में कनाडा द्वारा लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकवादी करार देना, आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा सकता है।

इस कदम से कनाडा में स्थित बिश्नोई गैंग के नेटवर्क पर कड़ा प्रभाव पड़ने की संभावना है और इससे जुड़े व्यक्तियों पर आने वाले दिनों में सख्त कार्रवाइयां हो सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर