न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कानूनी मोड़ ले चुका है कमला पसंद घराने की बहू की आत्महत्या का मामला, पति व सास पर केस दर्ज

दिल्ली में कमला पसंद और राजश्री पान मसाला समूह से जुड़े परिवार की बहू दीप्ति चौरसिया की आत्महत्या के मामले ने जोर पकड़ लिया है। मृतका की मां की शिकायत पर वसंत विहार पुलिस ने पति और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। परिवारिक विवाद, सुसाइड नोट और व्यावसायिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Nov 2025 7:25:14

कानूनी मोड़ ले चुका है कमला पसंद घराने की बहू की आत्महत्या का मामला, पति व सास पर केस दर्ज

प्रसिद्ध पान मसाला ब्रांड कमला पसंद और राजश्री से जुड़े परिवार में घटित आत्महत्या का मामला अब कानूनी मोड़ ले चुका है। मंगलवार शाम हुई इस दुखद घटना के बाद शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने मृतका के पति और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई मृतका की मां की शिकायत पर वसंत विहार थाने में की गई।

साल 2010 में हुई थी शादी

मरने वाली महिला, दीप्ति चौरसिया (40), की शादी वर्ष 2010 में कमला पसंद समूह के मालिक कमल किशोर चौरसिया के बेटे हरप्रीत चौरसिया से हुई थी। पति-पत्नी का एक 14 वर्षीय बेटा भी है। फिलहाल वसंत विहार पुलिस टीम परिवारिक विवाद और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

26 नवंबर को घर में मिली लटकती हुई लाश

घटना 26 नवंबर 2025 की बताई जा रही है। दक्षिण दिल्ली स्थित आवास में दीप्ति का शव चुनरी के सहारे लटका हुआ मिला। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या माना गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, लेकिन पुलिस ने अभी नोट की सामग्री या उसमें लिखे नामों के बारे में आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की है।
फिर भी, अब तक मिले सुरागों के आधार पर मृतका के पति और सास पर एफआईआर दर्ज कर मामला आगे बढ़ा दिया गया है।

देशभर में फैला कमला पसंद समूह का कारोबार

कमला पसंद ब्रांड की पहचान आज देश के कई प्रमुख महानगरों—दिल्ली, कानपुर, कोलकाता, मुंबई—में मजबूत है। कमल किशोर चौरसिया देश के प्रमुख व्यवसायियों में गिने जाते हैं। उनका पूरा व्यापार अब अरबों के टर्नओवर तक पहुंच चुका है। चौरसिया परिवार की उद्यमशीलता की शुरुआत 1970 के दशक में कानपुर से हुई थी। उस समय कमला कांत चौरसिया ने फीलखाना इलाके में छोटे स्तर पर गुटखे और पान मसाले का काम शुरू किया था।

घर से शुरू हुआ सफर, बना बड़ा ब्रांड

1980–85 के बीच परिवार ने घर में ही पान मसाला तैयार करना शुरू कर दिया था। काहू कोठी क्षेत्र में लगी एक छोटी गुमटी में यह उत्पाद बेचा जाता था, जिसके बाद धीरे-धीरे इस व्यवसाय ने आकार लेना शुरू किया। वर्तमान में कमला पसंद ब्रांड की मालिकाना हिस्सेदारी केपी समूह और कमला कांत कंपनी के पास है। इस कारोबार की नींव कमला कांत चौरसिया और कमल किशोर चौरसिया ने मिलकर रखी थी, जो आज देश की नामी कंपनियों में शुमार हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी