न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Z कैटेगरी की सिक्योरिटी, सरकारी बंगला और लाखों की सैलरी; जानिए उपराष्ट्रपति को मिलने वाली विशेष सुविधाओं के बारे में

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों के चलते अचानक इस्तीफा देकर देश को चौंका दिया। जानें उन्हें मिलने वाली ज़ेड कैटेगरी सिक्योरिटी, करोड़ों की संपत्ति, सैलरी और अन्य विशेषाधिकारों की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Jul 2025 1:52:28

Z कैटेगरी की सिक्योरिटी, सरकारी बंगला और लाखों की सैलरी; जानिए उपराष्ट्रपति को मिलने वाली विशेष सुविधाओं के बारे में

देश के उपराष्ट्रपति पद पर आसीन जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने सोमवार को अचानक इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र देते हुए कहा कि वे 'स्वास्थ्य को प्राथमिकता' देना चाहते हैं और चिकित्सकीय सलाह का पालन करते हुए यह कदम उठा रहे हैं। यह निर्णय उस वक्त आया जब वे 2025 के मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा की कार्यवाही की अध्यक्षता कर चुके थे। जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे अपने पत्र में उल्लेख किया कि वे संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के तहत तत्काल प्रभाव से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे रहे हैं। यह इस्तीफा तब आया जब राज्यसभा में उन्हें कार्य मंत्रणा समिति और अन्य महत्वपूर्ण सत्रों की अध्यक्षता करनी थी। साथ ही, अगले ही दिन यानी 23 जुलाई को उनका जयपुर दौरा भी प्रस्तावित था, जहां उन्हें रामबाग पैलेस में CREDAI की नई कार्यकारिणी से मुलाकात करनी थी। 74 वर्षीय जगदीप धनखड़ अगस्त 2022 में देश के 14वें उपराष्ट्रपति बने थे। उनका कार्यकाल 2027 तक तय था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने कार्यकाल से पहले ही विदाई ले ली। इससे पहले वे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी रह चुके हैं, जहां उनके कार्यकाल के दौरान राज्य सरकार से टकराव की खबरें चर्चा में रहीं।

उपराष्ट्रपति को मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं:

भारत के उपराष्ट्रपति को संविधान के अनुसार कई विशेषाधिकार मिलते हैं। उन्हें न केवल देश का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद प्राप्त होता है, बल्कि उन्हें सरकारी आवास, सुरक्षा, यात्रा और चिकित्सा जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं भी दी जाती हैं।

मासिक सैलरी: ₹4 लाख (लगभग)

साप्ताहिक वेतन: ₹92,307

प्रतिदिन की कमाई: ₹18,461

वार्षिक आय: ₹48 लाख के करीब

सुरक्षा: Z कैटेगरी की सिक्योरिटी (अत्यंत उच्चस्तरीय सुरक्षा जिसमें NSG या CISF की तैनाती होती है)

सरकारी आवास: उपराष्ट्रपति को लुटियंस दिल्ली में शानदार सरकारी बंगला मिलता है

मेडिकल सुविधा: भारत सरकार की ओर से पूरी तरह निशुल्क

यात्रा सुविधा: सरकारी दौरे के लिए विशेष विमान और हेलिकॉप्टर की सुविधा

अन्य भत्ते: स्टाफ, सचिवीय सहायता, वाहन सुविधा, टेलीफोन, इंटरनेट, आदि।

जगदीप धनखड़ की संपत्ति और नेटवर्थ:

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धनखड़ के पास लगभग ₹4.5 करोड़ की चल संपत्ति है, जिसमें बैंक बैलेंस, निवेश और व्यक्तिगत वाहन शामिल हैं। इसके अलावा, उनके पास ₹3.3 करोड़ की अचल संपत्ति है जिसमें भूमि और रियल एस्टेट शामिल हैं। कुल मिलाकर, उनकी कुल संपत्ति ₹7.8 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। उपराष्ट्रपति का पद न केवल राज्यसभा के सभापति के रूप में कार्य करता है, बल्कि यह भारत की संवैधानिक व्यवस्था का एक प्रमुख स्तंभ भी है। ऐसे में जगदीप धनखड़ का इस्तीफा एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और प्रशासनिक घटनाक्रम माना जा रहा है, जो स्वास्थ्य के नाम पर लिया गया भले हो, लेकिन इसके राजनीतिक निहितार्थों पर भी मंथन शुरू हो गया है। कुछ जानकारों का मानना है कि धनखड़ भविष्य में किसी और भूमिका के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं। वहीं, राजनीतिक विश्लेषक इसे भाजपा के आगामी रणनीति का हिस्सा भी मान रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत