न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-हरियाणा की तरफ बढ़ रही इथियोपिया ज्वालामुखी की राख, कई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स रद्द

इथियोपिया के हेली गुब्बी ज्वालामुखी विस्फोट से उठी राख दिल्ली, हरियाणा और उत्तर भारत की ओर बढ़ रही है। इसके कारण कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। DGCA ने एयरलाइंस को सावधानी बरतने और रूटिंग एडजस्ट करने की सलाह दी है। यात्रियों को भी उड़ानों की स्थिति पर नजर रखने की चेतावनी दी गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Nov 2025 8:17:25

दिल्ली-हरियाणा की तरफ बढ़ रही इथियोपिया ज्वालामुखी की राख, कई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स रद्द

इथियोपिया में हाल ही में हुए हेली गुब्बी ज्वालामुखी विस्फोट का असर अब अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों पर देखने को मिल रहा है। ज्वालामुखी से उठी राख मिडिल ईस्ट के कई हिस्सों में फैल गई है, जिससे मस्कट फ्लाइट इन्फॉर्मेशन रीजन के रूट प्रभावित हुए हैं। इसी वजह से KLM रॉयल डच एयरलाइंस ने अपनी दिल्ली-एम्स्टर्डम फ्लाइट रद्द कर दी है।

10 हजार सालों में पहली बार फटे इस ज्वालामुखी से उठी राख का विशाल गुबार आगे पूरब की ओर बढ़ा। टूलूज वोल्केनिक ऐश एडवाइजरी सेंटर ने जानकारी दी है कि यह राख का गुबार उत्तरी भारत की ओर भी बढ़ रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह राख लगभग सुबह 10 बजे भारत पहुँचने की संभावना है। इसी संबंध में DGCA ने एयरलाइंस को सावधानी और अपडेटेड एडवाइजरी जारी की है।

अकासा और इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द

राख के घने बादल दिल्ली, हरियाणा और आसपास के यूपी के इलाकों में पहुँच रहे हैं। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता और घटने की संभावना भी है। अकासा एयर ने 24 और 25 नवंबर को जेद्दा, कुवैत और अबू धाबी के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। इंडिगो ने भी कुछ उड़ानों को कैंसिल किया है।

इंडिगो ने यात्रियों को आश्वस्त किया कि “इथियोपिया में हेली गुब्बी ज्वालामुखी के हालिया विस्फोट के कारण राख के बादल भारत की ओर बढ़ रहे हैं। आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

रूटिंग और ऑपरेशन में एडजस्टमेंट की सलाह

DGCA ने एयरलाइंस को सलाह दी है कि वे ज्वालामुखी राख के संबंधित प्रोसीजर पर अपने ऑपरेशनल मैनुअल की समीक्षा करें और कॉकपिट तथा केबिन क्रू को समय-समय पर अपडेट दें। इसके अलावा, एयरलाइंस को लेटेस्ट एडवाइजरी के आधार पर फ्लाइट प्लानिंग और रूटिंग एडजस्ट करने की सलाह दी गई है।

एयरपोर्ट ऑपरेटरों को भी निर्देश दिया गया है कि अगर राख का पता चले तो रनवे, टैक्सीवे और एप्रन की जांच करें और कंटैमिनेशन हटने तक ऑपरेशन रोक दें। इंटरनल सेफ्टी रिस्क असेसमेंट प्रक्रिया को एक्टिवेट करना, सैटेलाइट इमेजरी, VAAC बुलेटिन और राख के मूवमेंट की चौबीसों घंटे निगरानी रखना भी जरूरी है।

यात्रियों को लगातार अपडेट

एयरलाइंस ने यात्रियों को स्थिति के बारे में लगातार जानकारी देने की व्यवस्था की है। स्पाइसजेट ने कहा कि दुबई से आने वाले यात्रियों को अपनी उड़ानों की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी जाती है। अकासा एयर ने बताया कि वे अंतरराष्ट्रीय एविएशन एडवाइजरी और सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार स्थिति का आकलन करते रहेंगे और आवश्यकतानुसार तुरंत कदम उठाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी