न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

E20 पेट्रोल पर घमासान तेज! 4 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन, फिर सियासी रण बनेगी दिल्ली

E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो गया है। 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच दिल्ली में तीन बड़े प्रदर्शन होने वाले हैं। जानिए तहसीन पूनावाला, अरविंद केजरीवाल और ट्रांसपोर्ट यूनियनों की मांगें और पूरा विवाद।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 29 Jul 2026 12:45:39

E20 पेट्रोल पर घमासान तेज! 4 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन, फिर सियासी रण बनेगी दिल्ली

देशभर में अनिवार्य E20 पेट्रोल नीति को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। अब यह मुद्दा केवल वाहन मालिकों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े संगठन भी खुलकर इसके खिलाफ मैदान में उतर आए हैं। 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच राजधानी दिल्ली में इस मुद्दे पर तीन बड़े विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी में राजनीतिक और जनआंदोलन का माहौल बनने की संभावना है।

E20 नीति का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के कारण पुरानी गाड़ियों की माइलेज प्रभावित हो रही है, इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है और रखरखाव का खर्च भी बढ़ गया है। प्रदर्शनकारी सरकार से इस नीति की समीक्षा और उपभोक्ताओं को विकल्प देने की मांग कर रहे हैं।

31 जुलाई को तहसीन पूनावाला का 'गाड़ी मार्च, गांधी मार्च'

राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला और नागरिक संगठन 'टीम भारत' ने 31 जुलाई को दिल्ली में एक बड़े शांतिपूर्ण विरोध मार्च की घोषणा की है। प्रस्तावित 'गाड़ी मार्च, गांधी मार्च' इंडिया गेट से शुरू होकर संसद मार्ग तक पहुंचेगा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों का काफिला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरदीप सिंह पुरी के सरकारी आवास एवं कार्यालयों के आसपास से भी गुजरेगा।

'टीम भारत' की प्रमुख मांगों में इथेनॉल मुक्त E0 पेट्रोल को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराना, E20 पेट्रोल पर 20 प्रतिशत तक राहत देना और उन वाहनों के लिए अलग समाधान तैयार करना शामिल है जो तकनीकी रूप से E20 ईंधन के अनुरूप नहीं हैं। संगठन ने इस नीति से जुड़े कथित हितों के टकराव के आरोपों पर भी सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा है।

1 अगस्त को केजरीवाल करेंगे 'नेशनल टाउनहॉल'

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी E20 पेट्रोल के विरोध में 1 अगस्त को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 'नेशनल टाउनहॉल' आयोजित करने का ऐलान किया है।

इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों, वाहन मालिकों और आम नागरिकों को आमंत्रित किया गया है, ताकि E20 पेट्रोल से जुड़े अनुभव और समस्याएं साझा की जा सकें। केजरीवाल का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य केंद्र सरकार पर E20 पेट्रोल को अनिवार्य बनाने के फैसले पर पुनर्विचार करने और इसे वैकल्पिक बनाने का दबाव बनाना है।

उन्होंने दावा किया कि E20 पेट्रोल को वैकल्पिक बनाए जाने की मांग वाली ऑनलाइन याचिका पर अब तक करीब दो लाख लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं। उनका कहना है कि टाउनहॉल के बाद यह याचिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी जाएगी। केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि वर्ष 2023 से पहले बनी बड़ी संख्या में गाड़ियां E20 के अनुरूप नहीं हैं, जिसके चलते वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान और इंजन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

4 अगस्त को ट्रांसपोर्ट यूनियनों का संसद मार्च

E20 पेट्रोल के खिलाफ अब परिवहन क्षेत्र भी सक्रिय हो गया है। दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एंड टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन समेत कई ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने 4 अगस्त को संसद तक विरोध मार्च निकालने की घोषणा की है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट का कहना है कि देश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से वाहनों की फ्यूल एफिशिएंसी कम हुई है और मरम्मत व मेंटेनेंस का खर्च पहले की तुलना में बढ़ गया है। उनका कहना है कि विशेष रूप से वर्ष 2015 से पहले निर्मित कई वाहन 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित ईंधन के लिए तैयार ही नहीं किए गए थे।

ट्रांसपोर्ट संगठनों की मांग है कि E20 नीति की स्वतंत्र वैज्ञानिक और तकनीकी समीक्षा कराई जाए, जिसमें ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों, इंजीनियरों और वाहन मालिकों की भागीदारी सुनिश्चित हो। उनका कहना है कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा नहीं है, बल्कि उपभोक्ताओं के हितों से जुड़ा मुद्दा है। उनकी सबसे बड़ी मांग यही है कि लोगों को अपनी जरूरत और वाहन की क्षमता के अनुसार पेट्रोल चुनने का विकल्प दिया जाए।

इस बीच देशभर के 90 हजार से अधिक पेट्रोल पंपों पर E20 पेट्रोल की उपलब्धता बढ़ने के कारण उपभोक्ताओं के पास विकल्प सीमित होते जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस नीति के विरोध में अभियान तेज हो गया है। 'E20 जनता पार्टी' जैसे ऑनलाइन कैंपेन लगातार गति पकड़ रहे हैं, जहां लोग सरकार की इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति और उसके ऑटोमोबाइल सेक्टर पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर