न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली के स्टेडियमों में कार्यक्रम आयोजित करना अब हुआ आसान, सरकार ने स्टेडियम किराए में की बड़ी कटौती

दिल्ली सरकार ने बड़े स्टेडियमों में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए किराए में भारी कटौती की है, जिससे आयोजकों के लिए इवेंट और कॉन्सर्ट करना अब आसान और किफायती हो गया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Sep 2025 3:01:17

दिल्ली के स्टेडियमों में कार्यक्रम आयोजित करना अब हुआ आसान, सरकार ने स्टेडियम किराए में की बड़ी कटौती

दिल्ली सरकार ने राजधानी के बड़े स्टेडियमों में कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर एक अहम निर्णय लिया है। दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने जानकारी दी कि स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने प्रमुख स्टेडियमों की बुकिंग फीस में भारी कमी की है, जिससे अब आयोजकों के लिए कार्यक्रम, म्यूजिक कॉन्सर्ट और लाइव इवेंट का आयोजन करना काफी सरल हो गया है। मंत्री ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य दिल्ली को देश का प्रमुख लाइव इवेंट और कॉन्सर्ट हब बनाना है।

पहले भी उठ चुके थे किराए पर सवाल

दरअसल, मंत्री कपिल मिश्रा पहले भी स्टेडियमों के बढ़े हुए किराए को लेकर आपत्ति जता चुके हैं। उन्होंने बताया था कि इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम के किराए में 100% से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी थी। इस वजह से आयोजकों को अहमदाबाद और मुंबई जैसे शहरों में कार्यक्रम आयोजित करने पड़ रहे थे, जिससे दिल्ली टूरिज्म और इवेंट इंडस्ट्री को आर्थिक नुकसान हो रहा था। इस पर उन्होंने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजकर स्टेडियम किराए में कमी की सिफारिश की।

कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

कपिल मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर SAI के नोटिस को शेयर करते हुए लिखा कि दिल्ली के बड़े स्टेडियम अब आयोजनों के लिए अधिक सुलभ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप दिल्ली को लाइव इवेंट्स और कॉन्सर्ट इकोनॉमी का हब बनाने में मदद करेगा।

आयोजकों को तीन कैटेगरी में बांटा गया

SAI द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करने वाले आयोजकों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। प्रत्येक कैटेगरी के हिसाब से स्टेडियम शुल्क अलग-अलग रहेगा।

कैटेगरी 1: सरकारी संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम, जैसे सरकारी स्कूल, कॉलेज, मंत्रालय या MYAS मान्यता प्राप्त संस्थाएं जो लड़कियों और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेल आयोजन करती हैं।

कैटेगरी 2: निजी स्कूल या कॉलेज, पिछले 5 साल से खेलों के विकास में लगे रजिस्टर्ड सोसाइटी और कैटेगरी 1 में शामिल न होने वाली लड़कियों या दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतियोगिताएं।

कैटेगरी 3: बाकी सभी आयोजन जो कैटेगरी 1 और 2 में नहीं आते।

जब भी कोई बुकिंग होगी, स्टेडियम के एडमिन स्टाफ को यह सुनिश्चित करना होगा कि आयोजक किस कैटेगरी में आता है और उसी के अनुसार शुल्क लिया जाएगा।

कितना लगेगा किराया?

जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम की उदाहरण देखें तो:

कैटेगरी 1: मेन एरिया का किराया 40,000 रुपये

कैटेगरी 2: मेन एरिया का किराया 1,00,000 रुपये

कैटेगरी 3: मेन एरिया का किराया 25,00,000 रुपये

ध्यान रहे कि लाइट का बिल इस राशि में शामिल नहीं है और इसे अलग से देना होगा। पहले JLN स्टेडियम का मेन एरिया किराया 50 लाख रुपये था।

इसके अलावा, SAI ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और अन्य स्टेडियमों के लिए भी बुकिंग फीस में बदलाव की जानकारी दी है, जिससे दिल्ली में आयोजकों के लिए बड़े इवेंट्स का आयोजन अधिक किफायती और सुविधाजनक हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?