न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में बच्चों की सुरक्षा पर फिर मंडराया खतरा, 20 स्कूलों को मिली बम की धमकी, पुलिस कर रही जांच

दिल्ली के तीन स्कूलों को फिर से बम की धमकी मिली, जिससे अभिभावकों में दहशत का माहौल है। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट मौके पर मौजूद हैं। जानें पूरी घटना और जांच की स्थिति।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Jul 2025 9:17:34

दिल्ली में बच्चों की सुरक्षा पर फिर मंडराया खतरा, 20 स्कूलों को मिली बम की धमकी, पुलिस कर रही जांच

नई दिल्ली – 18 जुलाई को दिल्ली के 20 से अधिक स्कूलों को बम धमकी भरे ई-मेल मिलने से राजधानी में हड़कंप मच गया। अलग-अलग इलाकों में स्थित इन स्कूलों को सुबह के समय धमकियाँ मिलीं, जिसके बाद तत्काल पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड की टीमों को रवाना किया गया।

सबसे पहली धमकी रोहिणी सेक्टर-3 में स्थित अभिनव पब्लिक स्कूल को मिली। वहीं, पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल को तीन दिन में दूसरी बार बम धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर की गहन जांच की गई।

पुलिस ने बम धमकी वाला पत्र किया सार्वजनिक

दिल्ली पुलिस द्वारा साझा किए गए बम धमकी पत्र में बेहद खतरनाक और भावनात्मक बातें लिखी गई थीं। उसमें कहा गया:

"हैलो, मैं आपको सूचित करना चाहता हूँ कि मैंने स्कूल की कक्षाओं में कई विस्फोटक उपकरण (ट्राइनिट्रोटोलुइन) लगाए हैं। ये विस्फोटक बहुत चतुराई से काले प्लास्टिक बैग्स में छिपाए गए हैं। मैं तुम सभी को इस दुनिया से मिटा दूंगा। एक भी व्यक्ति नहीं बचेगा। जब मैं न्यूज़ देखूंगा और माता-पिता को अपने बच्चों के ठंडे, टुकड़ों में बटे शवों से मिलता देखूंगा, तब मुझे खुशी होगी। तुम सबको पीड़ा झेलनी चाहिए। मुझे अपनी ज़िंदगी से नफरत है। मैं न्यूज़ देखने के बाद आत्महत्या कर लूंगा — अपना गला और कलाई काट दूंगा। मुझे कभी सच में मदद नहीं मिली। न मनोचिकित्सक, न मनोवैज्ञानिक, किसी ने परवाह नहीं की और न कभी करेगा। तुम लोग सिर्फ दवाइयां देकर मरीजों को चुप कराते हो। कोई नहीं बताता कि ये दवाइयां शरीर को बर्बाद कर देती हैं या भयानक वजन बढ़ाती हैं। तुम लोगों को यह सोचने पर मजबूर करते हो कि साइकोट्रिक दवाइयां मदद करेंगी। लेकिन नहीं करतीं। मैं इसका जीता-जागता सबूत हूँ। तुम सबको वही दर्द झेलना चाहिए जो मैं झेल रहा हूँ।"

इस सप्ताह में चौथी बार धमकी

यह इस सप्ताह का चौथा मामला है जब दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकी मिली है। 16 जुलाई को भी 8 स्कूलों को ऐसी ही धमकी भरे ई-मेल मिले थे। अब तक कुल 28 से अधिक धमकी मामले दर्ज हो चुके हैं।

बुधवार को फैला डर और अफरा-तफरी

बुधवार सुबह जैसे ही स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले, छात्रों को तुरंत बाहर निकाला गया और अभिभावकों को सूचित किया गया। दिल्ली पुलिस, डॉग स्क्वॉड, बम स्क्वॉड और साइबर सेल ने तुरंत जांच शुरू की।

जिन स्कूलों को धमकी मिली उनमें शामिल हैं:

वसंत वैली स्कूल (वसंत कुंज)

मदर इंटरनेशनल स्कूल (हौज़ खास)

रिचमंड ग्लोबल स्कूल (पश्चिम विहार)

प्रूडेंस स्कूल (पश्चिम विहार और पीतमपुरा)

सरदार पटेल विद्यालय (लोधी एस्टेट)

सेंट थॉमस स्कूल (पश्चिम विहार)

ये ई-मेल सुबह 5:26 बजे से 8:12 बजे के बीच प्राप्त हुए। कुल 10 धमकी भरे ई-मेल दर्ज किए गए। सभी स्कूलों की जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

12 वर्षीय छात्र ने भेजी थी धमकी, पुलिस ने पकड़ा

दिल्ली पुलिस ने बताया कि 15 जुलाई को द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल को बम की धमकी देने वाले ई-मेल के पीछे एक 12 वर्षीय छात्र था। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया कि लड़के को पहचान कर हिरासत में लिया गया और उसकी काउंसलिंग के बाद उसे परिवार को सौंप दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका