न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नोएडा के बाद दिल्ली में भी गड्ढे ने ली जान, बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की मौत, पूरी रात भटकते रहे परिजन, पुलिस से नहीं मिली मदद

दिल्ली के जनकपुरी में सड़क पर बने गहरे गड्ढे में गिरने से HDFC बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की मौत हो गई। पूरी रात परिजन तलाशते रहे, लेकिन समय पर पुलिस की मदद नहीं मिल सकी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 06 Feb 2026 12:58:37

नोएडा के बाद दिल्ली में भी गड्ढे ने ली जान, बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की मौत, पूरी रात भटकते रहे परिजन, पुलिस से नहीं मिली मदद

नई दिल्लीः नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत के बाद अब राजधानी दिल्ली से भी ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में सड़क पर बने गहरे गड्ढे में गिरने से एक बाइक सवार की जान चली गई। मृतक की पहचान कमल के रूप में हुई है, जो HDFC बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। कमल कैलाशपुरी इलाके के निवासी थे और अपने परिवार के साथ रहते थे।

मिली जानकारी के अनुसार, कमल मंगलवार रात रोहिणी स्थित अपने कार्यालय से बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में वे लगातार अपने घरवालों के संपर्क में थे, लेकिन देर रात तक जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। कॉल करने पर भी जब उनसे संपर्क नहीं हो सका, तो परिजन खुद उन्हें ढूंढने निकल पड़े। पूरी रात उनकी तलाश की गई, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस की ओर से परिजनों को फोन आया, जिसके बाद इस हादसे की सच्चाई सामने आई। पुलिस की सूचना पर जब परिवार मौके पर पहुंचा तो देखा कि कमल अपनी बाइक सहित सड़क पर बने गहरे गड्ढे में गिरे हुए थे। यह दृश्य देखकर परिजन बेसुध हो गए। बताया जा रहा है कि गिरने के बाद समय पर मदद न मिलने के कारण कमल की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां दिल्ली जल बोर्ड की ओर से पाइपलाइन या अन्य काम चल रहा था। सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया था और न तो वहां कोई चेतावनी संकेत लगाया गया था, न ही सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। अंधेरे में बाइक सवार को गड्ढा नजर नहीं आया और यह हादसा हो गया। यह दुर्घटना दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद के विधानसभा क्षेत्र में हुई है, जिसको लेकर सवाल और भी गंभीर हो गए हैं।

मामले को लेकर मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि अगर सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते और समय रहते पुलिस या प्रशासन की मदद मिल जाती, तो कमल की जान बचाई जा सकती थी। परिजनों ने लापरवाही बरतने वाले विभागों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर शहर की जर्जर सड़कों, खुले गड्ढों और सरकारी लापरवाही पर सवाल खड़े कर रही है, जहां हर दिन लोग अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन