न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सांस लेने में दिक्कत! दिल्ली का AQI 400 पार, 34 इलाके रेड जोन में

दिल्ली में ठंड के साथ वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप ले रहा है। 34 इलाके रेड जोन में हैं, AQI 400 के पार पहुंच गया। सांस लेने और आंखों में जलन जैसी स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। अगले 5 दिन धुंध और ठंड के बढ़ने की संभावना है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Nov 2025 8:24:59

सांस लेने में दिक्कत! दिल्ली का AQI 400 पार, 34 इलाके रेड जोन में

दिल्ली में ठंड के साथ-साथ वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप ले रहा है। हवा दिन-ब-दिन और ज्यादा जहरीली होती जा रही है, जिससे लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ रहा है। AQI (Air Quality Index) लगातार बढ़ रहा है और कई इलाकों में यह 400 के पार पहुंच चुका है। बढ़ते प्रदूषण के कारण नागरिकों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी का कुल AQI 386 दर्ज किया गया है और 34 इलाके रेड जोन में शामिल हैं।

सबसे अधिक प्रभावित इलाके

ITO और जहांगीरपुरी: AQI 416

आनंद विहार: AQI 419

चांदनी चौक: AQI 416

अशोक विहार: AQI 409

मुंडका: AQI 422

नरेला: AQI 412

नेहरू नगर: AQI 408

पंजाबी बाग: AQI 401

RK पुरम: AQI 402

रोहिणी: AQI 417

सोनिया विहार: AQI 407

विवेक विहार: AQI 416

वजीरपुर: AQI 443

इन इलाकों में हवा बेहद गंभीर श्रेणी में है और स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक मानी जा रही है। इसके अलावा कई क्षेत्र 300 से 400 के AQI रेंज में हैं।

300 के पार वाले अन्य इलाके

अलीपुर 391, आया नगर 378, बुराड़ी क्रॉसिंग 378, मथुरा रोड 366, कर्णी सिंह 386, DTU 355, द्वारका 392, IGI एयरपोर्ट 349, जवाहरलाल नेहरू 386, लोधी रोड, सीरीफोर्ट 392, शादीपुर 354, पूसा 372, पटपड़गंज 396, नॉर्थ कैंपस 391, बवाना 437, नजफगढ़ 387, मंदिर मार्ग 379। ये सभी इलाके रेड जोन के अंतर्गत आते हैं।

दिल्ली और आस-पास का हाल

AQI प्लेटफॉर्म aqi.in के अनुसार, दिल्ली की हवा और भी अधिक खराब मानी जा रही है। राजधानी में कुल AQI 533 दर्ज किया गया है। वहीं गाजियाबाद का AQI 362, नोएडा 382 और गुरुग्राम 306 है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले पांच दिन धुंध का प्रभाव बना रहेगा। तापमान लगातार गिर रहा है; अधिकतम तापमान आज 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले पांच दिन न्यूनतम तापमान और नीचे गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है।

इस स्थिति को देखते हुए नागरिकों को मास्क पहनने, घर के अंदर रहकर शारीरिक मेहनत सीमित करने और प्रदूषण से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?