न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करवाने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कनाडा में कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर फायरिंग की साज़िश रचने वाले मास्टरमाइंड बंधु मान सिंह सेखों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है और उसके पास से हथियार भी बरामद हुए। कैफे पर जुलाई, अगस्त और अक्टूबर में तीन बार गोलीबारी हुई थी। कपिल शर्मा ने बताया कि घटनाओं के बाद कनाडा सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Nov 2025 12:01:57

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करवाने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित ‘कैप्स कैफे’ पर फायरिंग की साज़िश रचने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बंधु मान सिंह सेखों के रूप में हुई है, जो गोल्डी ढिल्लों गैंग का भारत और कनाडा के बीच काम संभालने वाला प्रमुख हैंडलर बताया जा रहा है। सेखों के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से चीन निर्मित हाई-एंड PX-3 पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस भी बरामद किए, जिससे उसके गैंगस्टर नेटवर्क में शामिल होने की पुष्टि और मजबूत हो गई।

कैप्स कैफे पर तीन बार बरसी गोलियां

कनाडा के सरे क्षेत्र में स्थित कपिल शर्मा का ‘कैप्स कैफे’ इस साल कई बार हमलावरों का निशाना बना। पहली फायरिंग 10 जुलाई को अज्ञात हमलावरों ने की थी। इसके बाद 7 अगस्त और 16 अक्टूबर को भी कैफे पर दो और बार गोलीबारी हुई। सौभाग्य से इन घटनाओं में किसी को चोट नहीं पहुंची, लेकिन लगातार हमलों ने स्थानीय लोगों और प्रशासन को चिंतित कर दिया।

कपिल शर्मा बोले—हमलों ने सरकार को कार्रवाई करने पर मजबूर किया

मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान कपिल शर्मा ने बताया कि उनके कैफे पर हुई लगातार फायरिंग के बाद कनाडा के प्रशासन को इस तरह की घटनाओं पर कठोर कदम उठाने पड़े।
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वहां के नियम और पुलिस की क्षमता शायद ऐसी घटनाओं को तुरंत काबू करने के लिए पर्याप्त नहीं थी। लेकिन जैसे ही यह मामला सामने आया, इसे फेडरल गवर्नमेंट तक ले जाया गया और इस पर कनाडा की संसद में भी चर्चा हुई।”

कपिल ने यह भी बताया कि हर हमले के बाद उनके कैफे में ग्राहकों की संख्या बढ़ती चली गई। “भगवान मेरे साथ हैं, इसलिए चीजें ठीक होती गईं। कई लोगों ने सपोर्ट दिखाया और मुझसे संपर्क किया,” उन्होंने कहा।

हमलों के बाद बढ़ा जागरूकता का दायरा

कपिल शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें फोन कर बताया कि सरे इलाके में आपराधिक घटनाएं पहले भी होती रही थीं, लेकिन कैप्स कैफे पर हुई फायरिंग ने पूरे मामले को हाईलाइट कर दिया। “मेरे कैफे पर गोलीबारी के बाद यह एक बड़ी खबर बन गई और अब वहां कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं,” उन्होंने कहा।

उनके अनुसार, हर घटना किसी न किसी बदलाव का कारण बनती है और शायद यह पूरी स्थिति भी उसी बदलाव की शुरुआत है।

मुंबई की सुरक्षा पर कपिल का बयान

भारत की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बात करते हुए कपिल ने कहा, “मैंने न मुंबई में और न हमारे देश में कहीं भी कभी असुरक्षित महसूस किया है। मुंबई जैसा सुरक्षित शहर कोई और नहीं है।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी