न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में नर्सरी एडमिशन की आज से शुरुआत, जानें आवेदन के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की होगी ज़रूरत

दिल्ली में नर्सरी, केजी और क्लास 1 एडमिशन 2026-27 की प्रक्रिया 4 दिसंबर से शुरू हो गई है। पेरेंट्स 27 दिसंबर तक ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां जानें उम्र सीमा, जरूरी दस्तावेज़, पॉइंट सिस्टम और पूरी एडमिशन टाइमलाइन की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Dec 2025 3:09:02

दिल्ली में नर्सरी एडमिशन की आज से शुरुआत, जानें आवेदन के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की होगी ज़रूरत

दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया आज यानी 4 दिसंबर से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में आवेदन फॉर्म अब पेरेंट्स के लिए उपलब्ध हैं। अभिभावक 27 दिसंबर तक अपने बच्चों के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं। शिक्षा निदेशालय (DOE) पहले ही सभी स्कूलों को निर्देश दे चुका है कि वे अपनी आधिकारिक वेबसाइट और डीओई पोर्टल पर प्रवेश से संबंधित सभी विवरण—जैसे एडमिशन क्राइटेरिया, पॉइंट सिस्टम और फ्री सीटों की जानकारी—स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराएं, ताकि अभिभावकों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। ऐसे में चलिए जानते हैं कि नर्सरी एडमिशन के लिए किन आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।

प्रवेश प्रक्रिया और उम्र सीमा क्या होगी?

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक, नर्सरी कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2026 तक कम से कम 3 साल और अधिकतम 4 साल होनी चाहिए। केजी के लिए यह आयु सीमा 4 से 5 वर्ष और क्लास वन के लिए 5 से 6 वर्ष निर्धारित की गई है। जो बच्चे पहले से नर्सरी या केजी में पढ़ रहे हैं, उन्हें अगली कक्षा में स्वतः प्रमोशन दिया जाएगा। नए दाखिले केवल नए छात्रों के लिए ही मान्य हैं।

रजिस्ट्रेशन शुल्क 25 रुपये रखा गया है और किसी भी प्रकार का डोनेशन पूर्णतया प्रतिबंधित है। सामान्य वर्ग की 75 प्रतिशत सीटों पर एडमिशन पॉइंट-बेस्ड सिस्टम के आधार पर दिया जाएगा। इसमें दूरी, स्कूल में पढ़ रहे भाई-बहन, स्टाफ वार्ड, एल्यूमिनाई और अन्य निर्धारित पैरामीटर शामिल रहते हैं।

एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज़

नर्सरी और अन्य कक्षाओं में प्रवेश के लिए अभिभावकों को निम्नलिखित दस्तावेज़ तैयार रखने होंगे:

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र

वैध पता प्रमाण—राशन कार्ड, बिजली/पानी का बिल, आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट

माता-पिता की पहचान का प्रमाण

बच्चे और पेरेंट्स की पासपोर्ट साइज़ फोटो

भाई-बहन के उसी स्कूल में पढ़ने का प्रमाण (यदि लागू हो)

पेरेंट्स का एल्यूमिनाई प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

दिव्यांग श्रेणी के लिए मान्य डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट

एडमिशन का पूरा शेड्यूल

दिल्ली के निजी स्कूलों में एडमिशन फॉर्म 4 दिसंबर से उपलब्ध करा दिए गए हैं। फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 27 दिसंबर तय की गई है। इसके बाद 9 जनवरी 2026 को सभी आवेदकों की लिस्ट जारी होगी, और 26 जनवरी 2026 को बच्चों को दिए गए पॉइंट्स सार्वजनिक किए जाएंगे।

नर्सरी एडमिशन की पहली सूची और वेटिंग लिस्ट 23 जनवरी 2026 को जारी होगी। 24 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक अभिभावक अपने सवाल या आपत्तियाँ दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद दूसरी सूची 9 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी, और पूरी एडमिशन प्रक्रिया 19 मार्च 2026 को समाप्त हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी