न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-NCR में घनी धुंध का कहर, ज्यादातर क्षेत्रों में AQI 400 पार; IGI एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

दिल्ली-NCR में जहरीली धुंध के बीच वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर पहुंच गई है। AQI 400 के पार, GRAP-4 लागू, IGI एयरपोर्ट ने उड़ानों को लेकर यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Dec 2025 8:57:46

दिल्ली-NCR में घनी धुंध का कहर, ज्यादातर क्षेत्रों में AQI 400 पार; IGI एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

दिल्ली-एनसीआर में जहरीली धुंध की भारी परत फैल गई है, और ग्रेप-4 के तहत लगी पाबंदियों के बावजूद वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह सात बजे राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 427 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। सोमवार शाम चार बजे भी औसत AQI 427 ही रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि, कल से आज के बीच राजधानी के औसत AQI में मामूली सुधार देखा गया है।

केंद्र और उपनगरों में AQI की स्थिति

राजधानी के कई इलाकों में AQI 400 के पार बना हुआ है। आनंद विहार में 410, बवाना में 401, बुराड़ी में 377, चांदनी चौक में 383, आईटीओ में 401, जहांगीरपुरी में 428, मुंडका में 425, नजफगढ़ में 360 और नरेला में 387 AQI दर्ज किया गया है। दिल्ली से सटे नोएडा में 437, ग्रेटर नोएडा में 447, गाजियाबाद में 444, गुरुग्राम में 345 और फरीदाबाद में सबसे कम 211 रिकॉर्ड हुआ है। अधिकांश इलाके गंभीर वायु प्रदूषण की श्रेणी में हैं।

IGI एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

घने धुंध और स्मॉग के कारण सड़क व हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। इस स्थिति को देखते हुए IGI एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयरपोर्ट ने कहा कि फ्लाइट ऑपरेशन धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं, लेकिन कुछ डिपार्चर और अराइवल में देरी या रुकावटें बनी रह सकती हैं। यात्रियों से कहा गया है कि सटीक जानकारी और समय पर अपडेट के लिए सीधे अपनी एयरलाइन से संपर्क करें। एयरपोर्ट के कर्मचारी सभी टर्मिनलों पर मौजूद हैं और जरूरत पड़ने पर यात्रियों की मदद कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?