न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-NCR में तड़के हुई बारिश से बढ़ी कंपकंपी, जानें यूपी-उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में तड़के हुई बारिश और ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। जानिए यूपी, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम और क्या कहता है मौसम विभाग।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 09 Jan 2026 8:51:52

दिल्ली-NCR में तड़के हुई बारिश से बढ़ी कंपकंपी, जानें  यूपी-उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर से लेकर पहाड़ों तक सर्दी का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार की सुबह राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली और ठंड का असर और ज्यादा महसूस होने लगा। सुबह-सुबह हुई बारिश ने जहां लोगों को चौंका दिया, वहीं उत्तर-पश्चिमी दिशा से बह रही ठंडी हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी।

दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में और गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राजधानी में अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश के बाद ठंड का असर और तेज होने की आशंका जताई जा रही है।

पूरे उत्तर भारत में फिलहाल सर्दी अपने चरम पर है। घना कोहरा, शीतलहर और अब बारिश—तीनों ने मिलकर जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार तड़के शुरू हुई बारिश ने पहले से चल रही ठंड में और इजाफा कर दिया है, जिससे लोगों को सुबह के समय घरों से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश में भी ठंड और कोहरे का दबदबा बना हुआ है। गुरुवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन ठंडी पछुआ हवाओं ने गलन को कम नहीं होने दिया। सोनभद्र में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, बरेली और गोरखपुर में घने कोहरे के कारण दृश्यता लगभग शून्य तक पहुंच गई। राजधानी लखनऊ में दिन का तापमान 16.9 और रात का 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड में शुष्क रहेगा मौसम

उत्तराखंड में भी ठंड का असर लगातार बना हुआ है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में तीन दिनों तक ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी के बाद अब मौसम फिर से शुष्क हो गया है। देहरादून समेत राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है, हालांकि कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जम्मू-कश्मीर का मौसम हाल

जम्मू-कश्मीर में भी कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित सोनमर्ग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 9.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गुलमर्ग में भी तापमान माइनस 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 20 जनवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश का हाल

हिमाचल प्रदेश में भी सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार लाहौल-स्पीति का कुकुमसेरी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ताबो में तापमान माइनस 8.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राज्य में भी 20 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।

बिहार में ठंड से राहत नहीं

बिहार में फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत के कोई संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे और कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे कनकनी बढ़ गई है। हाल के दिनों में पटना, भागलपुर और पूर्णिया में दृश्यता महज सौ मीटर तक सिमट गई थी।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में भी मौसम तेजी से बदल रहा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों तक पहुंच रहा है, जिससे तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कई जिलों में पारा आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है।

मध्य प्रदेश में सर्दी का प्रकोप

मध्य प्रदेश में भी ठंड अपने चरम पर है। गुरुवार को प्रदेश का सबसे कम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया। खजुराहो और शहडोल में शीतलहर का असर साफ दिखाई दिया, जबकि ग्वालियर और दतिया में अति घना कोहरा छाया रहा। खजुराहो, रीवा और सतना में भी घना कोहरा बना रहा। ग्वालियर में घने कोहरे के चलते अधिकतम तापमान गिरकर 10.4 डिग्री सेल्सियस रह गया, जो वहां के न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस से महज 3.3 डिग्री अधिक रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो
अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत