न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Delhi Car Blast: दिल्ली में धमाके के बाद हाई अलर्ट, 10 लोगों की मौत; फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम कार में जोरदार धमाका, जिसमें 10 लोगों की मौत और कई घायल। धमाके के कारण 3-4 अन्य वाहन भी आग की चपेट में आए। दिल्ली पुलिस, फोरेंसिक टीम और अग्निशमन विभाग मौके पर जांच और राहत कार्य में जुटी। पूरे दिल्ली में हाई अलर्ट जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Nov 2025 8:53:47

Delhi Car Blast: दिल्ली में धमाके के बाद हाई अलर्ट, 10 लोगों की मौत; फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम एक खड़ी कार में जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ। विस्फोट के बाद पास खड़ी 3-4 अन्य गाड़ियों में भी आग फैल गई। दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया कि धमाके और आग से वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना का दृश्य भयावह रहा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धमाके की सूचना उन्हें शाम 7:05 बजे मिली। मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। इलाके को पूरी तरह घेर लिया गया है और पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। अधिकारी ने कहा कि धमाके की जांच अभी जारी है और फिलहाल परिस्थितियों को नियंत्रित करने पर ध्यान दिया जा रहा है।

एनआई सूत्रों के अनुसार, कई घायलों को तुरंत LNJP अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दिल्ली पुलिस के साथ फोरेंसिक और तकनीकी विशेषज्ञ भी घटना स्थल पर मौजूद हैं। धमाका इतना तेज था कि पास-पड़ोस की स्ट्रीट लाइटें टूट गईं और इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना के बाद पूरे दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। चांदनी चौक मार्केट समेत आसपास के कई क्षेत्रों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। शुरुआती आशंका यह भी जताई जा रही है कि इस धमाके के पीछे कोई संगठित साजिश हो सकती है, जिसके चलते राष्ट्रीय जांच एजेंसियां और एनएसजी की टीमें भी मौके पर पहुंच रही हैं।

हालांकि पुलिस ने अभी तक धमाके के कारणों और किसी संभावित गिरोह के शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच के लिए पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आग से जुड़े सैंपल फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और शांति बनाए रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी