न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में नाकाम हुआ बड़ा आतंकी हमला, ISIS के दो फिदायीन गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने ISIS से जुड़े दो फिदायीन आतंकियों को गिरफ्तार कर बड़ा आतंकी हमला नाकाम कर दिया। दोनों आईईडी ब्लास्ट और फिदायीन हमले की तैयारी में थे। पुलिस ने हथियार और विस्फोटक सामग्री भी जब्त की। गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Oct 2025 11:35:44

दिल्ली में नाकाम हुआ बड़ा आतंकी हमला, ISIS के दो फिदायीन गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़े एक आतंकवादी मॉड्यूल को ध्वस्त करते हुए दो फिदायीन आतंकियों को दबोच लिया है। अधिकारियों के अनुसार, ये दोनों आतंकी आईईडी ब्लास्ट की अंतिम तैयारी में थे और फिदायीन हमले की ट्रेनिंग पूरी कर चुके थे। इनमें से एक को दिल्ली और दूसरे को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दोनों आतंकवादियों को दबोचते हुए उन्हें काबू में किया। ये दोनों आईएसआईएस के सक्रिय मॉड्यूल से जुड़े हुए थे। गिरफ्तार आतंकियों में से एक का नाम अदनान बताया जा रहा है। एक आतंकी को दिल्ली के सादिक नगर से और दूसरे को भोपाल से गिरफ्तार किया गया।

आतंकी साजिश नाकाम

सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों ने दिल्ली के किसी भीड़भाड़ वाले इलाके में फिदायीन हमला करने की योजना बनाई थी। इसके लिए हथियार और विस्फोटक सामग्री भी जुटा ली गई थी, जिन्हें पुलिस ने समय रहते जब्त कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि इस मॉड्यूल को पाकिस्तान की आईएसआई से समर्थन मिल रहा था।

पूछताछ और जांच जारी

गिरफ्तार किए गए आतंकियों से पूछताछ जारी है। सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां पूरे नेटवर्क को उजागर करने और उसे पूरी तरह से ध्वस्त करने में लगी हुई हैं। यह जांच की जा रही है कि इन आतंकियों को मॉड्यूल से कौन जोड़ा, इसमें और कितने लोग शामिल थे, फंडिंग कहां से हो रही थी और किन किन जगहों पर हमले की योजना बनाई गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज