न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली की क्षतिग्रस्त और प्रदूषण फैलाने वाली सड़कों पर CM रेखा गुप्ता ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

दिल्ली में टूटी और धूल-मिट्टी फैलाती सड़कों की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मोर्चा संभाला, अधिकारियों को कार्रवाई और समन्वय के लिए सख्त निर्देश दिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Dec 2025 9:24:11

दिल्ली की क्षतिग्रस्त और प्रदूषण फैलाने वाली सड़कों पर CM रेखा गुप्ता ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

दिल्लीवासियों को टूटी सड़कों और धूल-मिट्टी से हो रही परेशानियों को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद मोर्चा संभाला है। राजधानी में विभिन्न विभागों के बीच तालमेल की कमी के कारण यह समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई थी, जिसे अब एक नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है।

सड़कों के पुनर्निर्माण और रखरखाव के मानक तय करने के लिए मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी, एमसीडी, एनडीएमसी, डीडीए, दिल्ली जल बोर्ड और यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त बैठक की। यह बैठक सिविक सेंटर के केदारनाथ साहनी सभागार में हुई, जिसमें सीएक्यूएम, सीएसआइआर और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के विशेषज्ञों ने भी भाग लिया।

बैठक का उद्देश्य दिल्ली में सड़क निर्माण, सौंदर्यीकरण, हरित पट्टी, ड्रेनेज और सार्वजनिक सुविधाओं के प्रबंधन के लिए एकीकृत ढांचा तैयार करना था, ताकि सभी विभाग बेहतर तालमेल के साथ काम कर सकें। विशेषज्ञों ने राजधानी की अवसंरचना, शहरी डिजाइन, यातायात प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं में सुधार के सुझाव दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार दोषारोपण में विश्वास नहीं करती, बल्कि कार्रवाई और परिणामों पर जोर देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट मुहैया कराया है, इसलिए धन की कमी कोई बाधा नहीं है।

नालों, जल निकासी, सड़कों और फुटपाथों की समस्या तभी हल होगी जब अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें। उन्होंने मिंटो ब्रिज और आरके पुरम अंडरपास के उदाहरण से समझाया कि विभागों के समन्वय से ही समस्याओं का त्वरित समाधान संभव है।

बैठक में सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविन्द्र इन्द्राज सिंह, डॉ. पंकज कुमार सिंह और महापौर राजा इकबाल सिंह भी उपस्थित रहे।

सीएम ने कचरा प्रबंधन, खुले में कूड़ा जलाने पर रोक, नए बायोगैस और ग्रीन वेस्ट प्लांट, वेट वेस्ट प्रबंधन के साथ नई बिल्डिंगों में जीरो वेस्ट, हरित और आत्मनिर्भर निर्माण, जल संचयन, मिस्ट और एंटी-स्मोग गन जैसी सुविधाओं को लागू करने पर भी जोर दिया।

मंत्री प्रवेश वर्मा ने बैठक में कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों के बीच जिम्मेदारी तय करने में देरी होती है और तीसरी एजेंसियों के हस्तक्षेप से समय बर्बाद होता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे व्यक्तिगत और विभागीय हितों से ऊपर उठकर दिल्ली को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करें।

कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि प्रदूषण का बड़ा कारण सड़कों पर जमी धूल है। इसे नियंत्रित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विंटर एक्शन प्लान के तहत बड़े पैमाने पर रोड डस्ट को सड़कों से हटाने का कार्य भी जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी