न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली ब्लास्ट: आतंकी उमर को शरण देने वाला गिरफ्तार, अब तक 7 अरेस्ट

दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट मामले में NIA को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने आतंकी उमर उन नबी को शरण और सुविधाएं देने वाले सातवें आरोपी शोयब को गिरफ्तार किया है। हमले की साजिश का खुलासा करने के लिए कई राज्यों में छापेमारी जारी है। इस धमाके में 15 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल हुए थे, जिसकी कड़ियां अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ी मानी जा रही हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Nov 2025 11:20:33

दिल्ली ब्लास्ट: आतंकी उमर को शरण देने वाला गिरफ्तार, अब तक 7 अरेस्ट

दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए कार ब्लास्ट मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। एजेंसी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने आतंकी उमर उन नबी को हमले से ठीक पहले छिपने और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई थीं।

गिरफ्तार आरोपी, शोयब, हरियाणा के फरीदाबाद जिले के धौज इलाके का रहने वाला है। यह इस मामले में सातवां आरोपी है जिसे गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली ब्लास्ट के बाद से ही शोयब फरार था।

उमर को शोयब ने कैसे दी मदद?

जांच में पता चला है कि शोयब ने आतंकी उमर को लॉजिस्टिकल सपोर्ट प्रदान किया था। इसमें रहने की व्यवस्था, मूवमेंट और अन्य जरूरी सुविधाएं शामिल थीं। इससे पहले भी एजेंसी ने छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें भी उमर के सहयोगी बताया गया है।

NIA की टीम अभी भी कई राज्यों में छापेमारी कर रही है ताकि इस सुसाइड कार ब्लास्ट की पूरी साजिश का खुलासा किया जा सके और बाकी आरोपी तक पहुंच बनाई जा सके।

दिल्ली ब्लास्ट की भयावह घटना

10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में विस्फोट हुआ, जिसने राजधानी और पूरे देश को हिला कर रख दिया। यह हमला ‘व्हाइट कॉलर टेरर’ नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें पढ़े-लिखे पेशेवर डॉक्टर शामिल हैं। इस हमले में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से अधिक लोग घायल हैं।

प्रारंभिक जांच में इस हमले के तार विदेशों से जुड़ने की आशंका जताई जा रही है, जिसमें पाकिस्तान और तुर्की का भी हाथ बताया गया है। हालांकि, अभी तक किसी विदेशी आतंकी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी