न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, डॉक्टर शाहीन की करोड़ों की फंडिंग का पता, लखनऊ में ATS-NIA की रेड

दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा: डॉक्टर शाहीन के 7 बैंक खातों में 1.55 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का पता चला। लखनऊ में ATS-NIA की छापेमारी, 13 संदिग्ध हिरासत में। जांच एजेंसियां डिजिटल डिवाइस और वित्तीय लेन-देन खंगाल रही हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Nov 2025 10:19:58

दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, डॉक्टर शाहीन की करोड़ों की फंडिंग का पता, लखनऊ में ATS-NIA की रेड

दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच में एजेंसियों को डॉक्टर शाहीन के बैंक खातों की तह तक जांच करने पर कई चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, शाहीन के सात बैंक खातों में पिछले सात वर्षों में लगभग 1.55 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह राशि किस माध्यम से आई और कहां-कहां भेजी गई।

शाहीन के खाते अलग-अलग बैंकों में हैं, जिनमें कुछ प्राइवेट और कुछ सरकारी बैंक के हैं। जांच में सामने आया है कि इन सात खातों में तीन कानपुर, दो लखनऊ और दो दिल्ली में हैं। विशेष ध्यान यह भी दिया जा रहा है कि 2014 से 2017 के बीच लगातार बड़े लेन-देन दर्ज हुए।

सूत्रों के मुताबिक, 2014 में 9 लाख, 2015 में 6 लाख, 2016 में 11 लाख और 2017 में 19 लाख रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ। यह रकम कहां से आई और किसे भेजी गई, इस पर जांच एजेंसियां विशेष रूप से फोकस कर रही हैं।

ATS और NIA का संयुक्त अभियान

इसी बीच, लखनऊ में ATS की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सूत्र बताते हैं कि NIA और IB के इनपुट के आधार पर राजधानी समेत कई इलाकों में आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई का लक्ष्य ऐसे लोग हैं, जो डॉक्टर शाहीन और डॉक्टर परवेज के संपर्क में रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, ATS ने 13 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इन पर संदेह है कि वे दोनों आरोपियों के साथ लगातार संपर्क में रहे और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।

दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच को तेज करते हुए अब NIA, जम्मू-कश्मीर पुलिस और दिल्ली पुलिस मिलकर संयुक्त कार्रवाई कर रही हैं। डिजिटल डिवाइस, मोबाइल चैट और वित्तीय लेन-देन की जानकारी को खंगाला जा रहा है।

जांच का दायरा बढ़ा, नेटवर्क पर निगरानी

जांच अधिकारियों का मानना है कि यह नेटवर्क कई राज्यों में फैल सकता है। इसी वजह से कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। शाहीन और परवेज से जुड़े लोगों की सूची लंबी होती जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, एजेंसियां बैंक स्टेटमेंट, पासबुक, मोबाइल पेमेंट, ऑनलाइन वॉलेट और संदिग्ध लेन-देन की हर जानकारी खंगाल रही हैं। कई ऐसे ट्रांजैक्शन मिले हैं, जिन्हें प्रारंभिक तौर पर संदिग्ध माना गया।

ATS की टीमें शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार दबिश दे रही हैं। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शाहीन और परवेज किन लोगों से मिलते थे और किस तरह की गतिविधियों में शामिल थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी