न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

40 दिनों में बदले 13 होटल, अधिकांश समय साधुओं के बीच छिपकर बिताया, बाबा चैतन्यानंद ने थाने पहुँचते ही रखी यह डिमांड

दिल्ली के वसंत कुंज के आश्रम संचालक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर 35 से ज्यादा महिलाओं ने यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने में पूछताछ की, जहां उसने सहयोग नहीं किया और विशेष डिमांड रखी। फरारी के दौरान भी वह इंस्टीट्यूट पर नजर रखता रहा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Sep 2025 3:18:16

40 दिनों में बदले 13 होटल, अधिकांश समय साधुओं के बीच छिपकर बिताया, बाबा चैतन्यानंद ने थाने पहुँचते ही रखी यह डिमांड

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित एक आश्रम के संचालक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर लड़कियों से यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप हैं। जांच में सामने आया कि 35 से ज्यादा छात्राओं और महिलाओं ने बाबा पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए चैतन्यानंद को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन लाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार चैतन्यानंद ने पुलिस से पूछताछ में बिल्कुल सहयोग नहीं किया। पूछताछ लगभग दो घंटे तक चली, जिसमें दिल्ली पुलिस के DCP, ACP और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी मौजूद थे। हर बार चैतन्यानंद आरोपों को निराधार बताते हुए यही जवाब देता रहा कि उस पर लगाए गए आरोप झूठे हैं।

थाने में रखी विशेष डिमांड

पुलिस स्टेशन में आने के बाद चैतन्यानंद ने फल और अन्न की डिमांड की। अधिकारियों ने उसे फल और पानी दिया। लॉकअप में उसके लिए एक चादर और कंबल भी रखा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 24 घंटे उसकी निगरानी के लिए दो पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और CCTV के जरिए लगातार नजर रखी जाएगी। जांच में सामने आया कि चैतन्यानंद फरार रहते हुए भी अपने इंस्टीट्यूट की गतिविधियों पर नजर बनाए रखता था। वह सस्ते और कम सुरक्षा वाले होटल में रहता था, जहां CCTV कैमरे नहीं होते थे। होटल बुकिंग उसके चेले करवाते थे। पुलिस ने पता लगाया कि पिछले 40 दिनों में चैतन्यानंद ने कुल 13 होटल बदले और अधिकांश समय साधुओं के बीच छिपा रहा। पूछताछ के दौरान वह बार-बार घबराहट जाहिर करता रहा।

फोन पासवर्ड का बहाना

पुलिस ने जब उसके फोन की जांच की बात कही, तो चैतन्यानंद बार-बार पासवर्ड भूल जाने का बहाना देता रहा। इसके बाद पुलिस ने उसके 3 मोबाइल फोन और 1 iPad फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। इस मामले में पुलिस अब चैतन्यानंद के मददगारों और उसके नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है, ताकि पूरी घटना का खुलासा किया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर