न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका से भारत लाया गया अनमोल बिश्नोई, NIA ने एयरपोर्ट पर दबोचा; कई संगीन मामलों में मुख्य आरोपी

अमेरिका से निर्वासित किए जाने के बाद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को दिल्ली एयरपोर्ट पर NIA ने गिरफ्तार कर लिया। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और सलमान खान घर फायरिंग केस जैसे संगीन मामलों में वांछित अनमोल 2022 से फरार था। IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Nov 2025 3:15:37

अमेरिका से भारत लाया गया अनमोल बिश्नोई, NIA ने एयरपोर्ट पर दबोचा; कई संगीन मामलों में मुख्य आरोपी

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई आखिरकार भारत आ गया है। बुधवार दोपहर अमेरिका से रवाना हुई फ्लाइट के दिल्ली पहुंचते ही एनआईए की टीम ने एयरपोर्ट पर ही उसे हिरासत में ले लिया। जांच एजेंसी ने उसकी गिरफ्तारी की तस्वीर भी जारी की, जिसमें एनआईए के अधिकारी उसे एस्कॉर्ट करते दिखाई दे रहे हैं। अनमोल पर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या का मुख्य आरोप है, साथ ही वह सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग केस में भी संदिग्ध है। गिरफ्तारी के बाद उसे सीधे दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया जाएगा।

2022 से फरार, 19वां आरोपी बनकर हुआ गिरफ़्तार

अनमोल बिश्नोई 2022 से फरार था और अमेरिका में रह रहा था। उसके खिलाफ एनआईए ने मार्च 2023 में आरोपपत्र दायर किया था, जिसमें यह दावा किया गया कि उसने 2020 से 2023 के बीच भारत में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में नामित आतंकवादी गोल्डी बरार और अपने भाई लॉरेंस बिश्नोई की सक्रिय सहायता की थी। एनआईए के अनुसार, वह लॉरेंस के अपराध सिंडिकेट का 19वां गिरफ्तार सदस्य है।

IGI एयरपोर्ट पर टाइट सिक्योरिटी, डॉग स्क्वॉड तक तैनात

अनमोल को लाने से पहले इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा के खास इंतज़ाम किए गए। टर्मिनल 3 पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग, परिसर की तलाशी और डॉग स्क्वॉड की मदद से सघन जांच की। अधिकारियों का कहना था कि उसके आगमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कई स्तर सक्रिय किए गए थे। पिछले साल अक्टूबर में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में वह लंबे समय से वांछित चल रहा था।

परिवार ने केंद्र से मांगी सुरक्षा, भाई होने की सज़ा बताए आरोप

अनमोल के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने केंद्र सरकार से उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने ‘एएनआई’ से कहा कि अनमोल को केवल लॉरेंस बिश्नोई का भाई होने की वजह से निशाना बनाया जा रहा है। परिवार ने जांच एजेंसियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता अनमोल की सुरक्षा है।

किसकी हिरासत में जाएगा—केंद्र लेगा फैसला

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने अनमोल के प्रत्यर्पण को लेकर दो प्रस्ताव भेजे थे। चूंकि उसके खिलाफ देशभर में अनेक मामले दर्ज हैं, इसलिए केंद्र सरकार यह तय करेगी कि उसे सबसे पहले किस एजेंसी की कस्टडी में भेजा जाए। अधिकारी ने बताया कि यह पूरा अभियान कई एजेंसियों के तालमेल से संचालित हुआ है और भारत लौटने के बाद मुंबई पुलिस भी अपने मामलों में उसकी हिरासत की मांग पेश करेगी।

फर्जी दस्तावेज़ पर रूसी पासपोर्ट, मूसेवाला हत्या केस से भी लिंक

अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि अनमोल कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रूस का पासपोर्ट बनवाकर विदेश में छिपा हुआ था। पिछले साल नवंबर में अमेरिकी एजेंसियों ने उसे वहां हिरासत में लिया था। एनआईए पहले ही उसके सिर पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर चुकी थी। 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी अनमोल का नाम सामने आया था।

अमेरिका ने किया निर्वासित, सिद्दीकी परिवार को मिला आधिकारिक मेल

बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने बताया कि उन्हें अमेरिकी अधिकारियों की तरफ से ईमेल मिला, जिसमें अनमोल को 18 नवंबर से अमेरिका से निष्कासित किए जाने की जानकारी दी गई। जीशान ने कहा कि उनका परिवार अमेरिका में ‘पीड़ित परिवार’ के रूप में पंजीकृत है, इसलिए उन्हें समय-समय पर अनमोल की स्थिति की जानकारी मिलती रहती है।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा मोड़

12 अक्टूबर 2024 को बांद्रा स्थित जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कई लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अनमोल की गिरफ्तारी इस केस के लिए एक अहम मोड़ मानी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी