न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लेह हिंसा के बाद सरकार की कड़ी कार्रवाई, सोनम वांगचुक गिरफ्तार, NGO का लाइसेंस रद्द

लद्दाख के लेह में हाल ही में भड़की हिंसा के बाद प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि गुरुवार को उनके NGO — Students Educational and Cultural Movement of Ladakh (SECMOL) — का FCRA लाइसेंस रद्द कर दिया गया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 26 Sep 2025 4:29:58

लेह हिंसा के बाद सरकार की कड़ी कार्रवाई, सोनम वांगचुक गिरफ्तार, NGO का लाइसेंस रद्द

लद्दाख के लेह में हाल ही में भड़की हिंसा के बाद प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि गुरुवार को उनके NGO — Students' Educational and Cultural Movement of Ladakh (SECMOL) — का FCRA लाइसेंस रद्द कर दिया गया था।

सरकार ने सुरक्षा के मद्देनज़र लेह जिले में सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों और आंगनवाड़ी केंद्रों को दो दिन के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया है।

इस बीच, वांगचुक ने अपनी दो हफ्ते से चल रही भूख हड़ताल को समाप्त कर दिया है। उन्होंने लेह में हुई हिंसा को "लद्दाख के इतिहास का सबसे दुखद दिन" करार दिया और कहा कि पिछले पांच वर्षों से आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा है, लेकिन इस घटना ने उस छवि को धक्का पहुंचाया है।

हिंसा उस वक्त भड़की जब Leh Apex Body (LAB) की ओर से लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक संरक्षण देने की मांग को लेकर बंद का आह्वान किया गया। बंद के दौरान प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया, जिसमें पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं।

प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, इस हिंसा में अब तक 90 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हालात बिगड़ने के बाद पुलिस ने लगभग 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और लेह शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

घटना के बाद केंद्र और केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन पर स्थानीय लोगों में रोष है, जबकि दूसरी ओर सरकार इसे “कानून व्यवस्था से समझौता” मान रही है।

सोनम वांगचुक, जो कि ग्लेशियर संरक्षण और शिक्षा सुधार के अपने नवाचारों के लिए जाने जाते हैं, बीते कई महीनों से लद्दाख को संवैधानिक दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सक्रिय थे। उनके NGO का एफसीआरए लाइसेंस रद्द किया जाना और फिर गिरफ्तारी, सरकार की ओर से एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

अब यह देखना होगा कि आने वाले दिनों में लद्दाख में आंदोलन किस दिशा में जाता है और सरकार का रुख कितना नरम या कठोर रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर