न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प

सोनम वांगचुक के 25वें दिन के अनशन पर अभिजीत दीपके ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई और अनशन खत्म करने की अपील की। साथ ही मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 22 Jul 2026 4:14:16

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता अभिजीत दीपके ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से उनकी लगातार चल रही भूख हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि वांगचुक की सेहत लगातार चिंता का विषय बनती जा रही है और देश को उनकी आवश्यकता है। साथ ही दीपके ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि वांगचुक अनशन खत्म कर देते हैं, तब भी जंतर-मंतर पर आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें पूरी नहीं हो जातीं।

अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किए गए अपने संदेश में वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की और आंदोलन की आगे की रणनीति पर भी विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और किसी भी स्थिति में अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटेगा। इसी बीच विपक्षी दलों के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मेदांता अस्पताल पहुंचा, जहां उन्होंने वांगचुक से मुलाकात कर उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की।

'25 दिन का अनशन अब स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा'

दीपके ने अपने संदेश में कहा, "हम सोनम वांगचुक सर से अनुरोध करते हैं कि वे अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दें। देश को उनकी जरूरत है और उनकी जान किसी भी आंदोलन से अधिक मूल्यवान है। जंतर-मंतर पर हमारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती।"

उन्होंने आगे कहा कि वांगचुक के अनशन का यह 25वां दिन है और इतने लंबे समय तक भोजन न करने की वजह से उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा, "मैं नहीं चाहता कि सोनम सर के साथ कोई अनहोनी हो। इसलिए मैं उनसे एक बार फिर आग्रह करता हूं कि वे अपना अनशन समाप्त करें। मुझे पूरा विश्वास है कि अगर वे अनशन तोड़ भी देते हैं, तब भी हम आंदोलन जारी रखेंगे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित अपनी सभी मांगों को पूरा करवाने तक पीछे नहीं हटेंगे।"

गांधी और अंबेडकर के रास्ते पर शांतिपूर्ण आंदोलन का दावा

अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों से भी संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि नहीं की जाएगी जिससे आंदोलन या देश की छवि को नुकसान पहुंचे।

उन्होंने कहा, "हमारा विरोध महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए रास्ते पर आगे बढ़ेगा। मैं सभी समर्थकों से अपील करता हूं कि वे शांति बनाए रखें और अनुशासन के साथ आंदोलन का हिस्सा बनें। एक बार फिर मैं सोनम सर से अनुरोध करता हूं कि वे अपनी भूख हड़ताल समाप्त करें। आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते।"

हाई कोर्ट में आज होगी याचिका पर सुनवाई

इस पूरे घटनाक्रम के बीच बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई होनी है। याचिका में जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के दौरान पुलिस की कार्रवाई की जांच कराने और नागरिकों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की गई है।

इससे पहले सोनम वांगचुक ने कहा था कि यदि सांसद और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता उन्हें यह भरोसा दिलाते हैं कि शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार से जुड़े मुद्दे संसद के मानसून सत्र में उठाए जाएंगे, तो वह अपना अनशन समाप्त करने पर विचार करेंगे। हालांकि, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के 'संसद चलो' मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के बाद उन्होंने अपना अनशन जारी रखने का फैसला किया।

मेदांता अस्पताल में चल रहा है इलाज

सोनम वांगचुक ने 28 जून को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन में हिस्सा लेते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। यह आंदोलन उन छात्रों के समर्थन में किया जा रहा है, जो परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

18 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश के बाद उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है और डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत