न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक 3-4 सितंबर को, दो स्लैब 5% और 18% पर फैसला होगा

इस बैठक में मुख्य रूप से यह फैसला लिया जाएगा कि वर्तमान चार स्लैब वाले जीएसटी सिस्टम को दो स्लैब में बदला जाए या नहीं। मंत्री समूह (जीओएम) ने दो स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत को बनाए रखने की सिफारिश की है, जिसे परिषद के समक्ष रखा जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Aug 2025 1:27:48

जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक 3-4 सितंबर को, दो स्लैब 5% और 18% पर फैसला होगा

नई दिल्ली। जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक 3 और 4 सितंबर को होने वाली है। इस बैठक में मुख्य रूप से यह फैसला लिया जाएगा कि वर्तमान चार स्लैब वाले जीएसटी सिस्टम को दो स्लैब में बदला जाए या नहीं। मंत्री समूह (जीओएम) ने दो स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत को बनाए रखने की सिफारिश की है, जिसे परिषद के समक्ष रखा जाएगा।

छह सदस्यीय जीओएम का नेतृत्व बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “हमने दो स्लैब वाली जीएसटी स्ट्रक्चर की सिफारिश जीएसटी परिषद को सौंप दी है। इस नई व्यवस्था में मौजूदा 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत स्लैब को समाप्त कर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य एक सरल और पारदर्शी कर प्रणाली की ओर बढ़ना है।”

वर्तमान में भारत में चार स्लैब वाली जीएसटी व्यवस्था लागू है: 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत। इसके अलावा, सिन और लग्जरी वस्तुओं पर अतिरिक्त उपकर भी लागू होता है। प्रस्तावित नई व्यवस्था के अनुसार, ‘मेरिट’ वस्तुओं और सेवाओं पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा, जबकि अधिकांश अन्य वस्तुएं 18 प्रतिशत के स्टैंडर्ड रेट के अंतर्गत आएंगी। कुछ विशेष वस्तुओं यानी सिन गुड्स पर 40 प्रतिशत का उच्च कर लगाया जाएगा। इनमें शराब, तंबाकू, ड्रग्स, जुआ, शीतल पेय, फास्ट फूड, कॉफी, चीनी और पोर्नोग्राफी जैसी वस्तुएं शामिल हैं। सिन टैक्स का उद्देश्य इन वस्तुओं के उपयोग को कम करना और उनके दुष्प्रभाव को नियंत्रित करना है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंत्री समूह की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस सरलीकृत प्रणाली से आम आदमी, किसान, मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायों को लाभ मिलेगा। इससे जीएसटी और अधिक पारदर्शी और विकासोन्मुखी बनेगा। नई व्यवस्था में 12 प्रतिशत स्लैब की अधिकांश वस्तुएं 5 प्रतिशत में शामिल हो जाएंगी, जबकि 28 प्रतिशत कर वाली वस्तुएं 18 प्रतिशत स्लैब में आएंगी। इससे अनुपालन में सुधार होगा और प्रणाली की जटिलताएं कम होंगी।

इसके अलावा मंत्रिसमूह ने व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर जीएसटी से छूट देने के केंद्र के सुझाव की भी समीक्षा की। इन सभी सिफारिशों पर अंतिम निर्णय जीएसटी परिषद सितंबर की शुरुआत में अपनी बैठक में लेगी। इस कदम को देश में कर प्रणाली को सरल और कारोबार करने में आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर