Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घरेलू हिंसा केस में राहत के बाद सपना चौधरी का इशारों में वार, ट्रोलर्स पर बोलीं- ‘कुछ तो लोग कहेंगे, वरना बेचारे...’

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी को दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट से घरेलू हिंसा मामले में अंतरिम सुरक्षा मिली है। अदालत ने उनके पति यशवीर साहू के खिलाफ संपर्क और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचने पर रोक लगाई है। फैसले के बाद सपना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर ट्रोलर्स पर इशारों में प्रतिक्रिया दी, जो तेजी से वायरल हो गया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 12 Jun 2026 8:55:28

घरेलू हिंसा केस में राहत के बाद सपना चौधरी का इशारों में वार, ट्रोलर्स पर बोलीं- ‘कुछ तो लोग कहेंगे, वरना बेचारे...’

हरियाणा की मशहूर डांसर, सिंगर और अभिनेत्री सपना चौधरी को दिल्ली की द्वारका स्थित महिला अदालत से घरेलू हिंसा से जुड़े मामले में अस्थायी राहत मिली है। मंगलवार को अदालत ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें अंतरिम संरक्षण प्रदान किया और उनके पति के खिलाफ कई तरह के प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए। कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक, अगली सुनवाई तक उनके पति यशवीर साहू पर सपना चौधरी से किसी भी प्रकार का संपर्क करने पर रोक रहेगी। इसके साथ ही उन्हें सपना के घर, कार्यस्थल या किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम, जैसे फिल्म प्रीमियर आदि में मौजूद रहने की अनुमति नहीं होगी।

कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिसमें उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से आलोचकों और ट्रोलर्स पर टिप्पणी करते हुए खुद को मानसिक रूप से मजबूत रहने की सलाह दी।

सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाया हलचल


सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह हरे रंग की साड़ी में पारंपरिक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा— “सुनो सखी... कुछ तो लोग कहेंगे, वरना बेचारे जिंदा कैसे रहेंगें, उनका काम है कहना, आप बस बहरा बन जाएं और अपने चेहरे पर स्माइल बनाए रखें।”

उनका यह संदेश सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस ने कमेंट सेक्शन में हार्ट और सपोर्टिव इमोजी के जरिए उनका हौसला बढ़ाया, जबकि कई यूजर्स ने इसे आत्मविश्वास से जुड़ा प्रेरक संदेश बताया।

कोर्ट में क्या था पूरा मामला


यह पूरा मामला उस याचिका से जुड़ा है, जिसे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी निधि सिंह की अदालत में सपना चौधरी की ओर से दायर किया गया था। याचिका में आरोप लगाया गया था कि उन्हें अपने वैवाहिक जीवन में घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा है और भविष्य में भी ऐसी घटनाओं की आशंका बनी हुई है।

याचिका में यह भी उल्लेख किया गया कि विवादों के कारण उन्हें अपना वैवाहिक घर छोड़ना पड़ा और फिलहाल वह दिल्ली के नजफगढ़ स्थित अपने मायके में रह रही हैं। सुनवाई के दौरान उनकी ओर से पेश अधिवक्ता प्रीति सिंह ने अदालत को बताया कि 10 जून को उनकी फिल्म ‘मोमाकू’ का प्रीमियर होना है, जिसमें सपना की उपस्थिति आवश्यक है, लेकिन आशंका है कि उनके पति वहां पहुंचकर हंगामा या बाधा उत्पन्न कर सकते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा और पेशेवर कार्य प्रभावित हो सकता है।

अदालत ने क्या कहा

अदालत ने मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों, मेडिकल रिपोर्ट, चोटों की तस्वीरों और ऑडियो रिकॉर्डिंग जैसे साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद प्रारंभिक रूप से इसे गंभीर मामला माना। इसके बाद कोर्ट ने अंतरिम सुरक्षा देने का आदेश जारी किया और स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई तक दोनों पक्षों को स्थिति बनाए रखनी होगी। इस मामले की अगली सुनवाई अब 25 जुलाई को निर्धारित की गई है।

सपना चौधरी का सफर


सपना चौधरी हरियाणा की लोकप्रिय डांसर, सिंगर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बेहद कम उम्र में अपने परिवार की जिम्मेदारी संभाल ली थी। महज 12 साल की उम्र से उन्होंने स्टेज शो के जरिए अपने करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई।

उनके गाने “तेरी आंख्या का यो काजल” और “सॉलिड बॉडी” ने उन्हें सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई और वे देशभर में एक चर्चित चेहरा बन गईं। बाद में उन्होंने टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में भी हिस्सा लिया, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई।

इसके अलावा सपना चौधरी कई हरियाणवी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो का हिस्सा भी रह चुकी हैं। समय-समय पर वह बड़े म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में भी नजर आती हैं और अपनी परफॉर्मेंस के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करती रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका