न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘लाल आतंक’ पर निर्णायक हमला, मोस्ट वांटेड नक्सली माड़वी हिड़मा ढेर, 26 जवानों की हत्या का था जिम्मेदार

‘लाल आतंक’ पर सुरक्षाबलों का निर्णायक हमला, मोस्ट वांटेड नक्सली माड़वी हिड़मा ढेर, 26 जवानों की हत्या में शामिल। आंध्र प्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा पर हुई मुठभेड़ में हिड़मा के साथ अन्य नक्सली भी मार गिराए गए। पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई से नक्सली संगठन को बड़ा झटका।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Nov 2025 11:56:43

‘लाल आतंक’ पर निर्णायक हमला, मोस्ट वांटेड नक्सली माड़वी हिड़मा ढेर, 26 जवानों की हत्या का था जिम्मेदार

सुरक्षाबलों के नक्सलवाद उन्मूलन अभियान को बड़ी कामयाबी मिली है। कुख्यात नक्सली माड़वी हिड़मा (Madvi Hidma) को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। हिड़मा के साथ ही पांच अन्य नक्सलियों को भी सुरक्षा बलों ने मार गिराया।

सुकमा जिले के पास आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान हिड़मा और अन्य नक्सली सुरक्षा बलों से भिड़ गए। इसमें 45 लाख रुपये के इनामी हिड़मा और उसकी पत्नी राजे के साथ ही 25 लाख के इनामी एसजेडसीएम टेक शंकर भी मारे गए।

कई घंटों तक चली ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद कुल छह नक्सली एनकाउंटर में ढेर हुए। वहीं, सुकमा में एक और नक्सली को भी मार गिराया गया, जिससे मरने वाले नक्सलियों की संख्या सात हो गई।

पुलिस की जानकारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह एनकाउंटर आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर हुआ। इलाके में कई नक्सलियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। सुबह से ही दोनों पक्षों के बीच फायरिंग जारी रही। इसी अभियान में हिड़मा समेत छह नक्सली ढेर हुए।

अल्लुरी सीताराम जिले के एसपी अमित बरदार ने बताया, “आज सुबह 6:30 से 7 बजे के बीच मारेडुमिल्ली मंडल के जंगल में एनकाउंटर शुरू हुआ। अब तक छह नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। यह साझा ऑपरेशन पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया।”

हिड़मा की पत्नी भी एनकाउंटर में मारी गई

माड़वी हिड़मा को देश के सबसे खतरनाक नक्सलियों में गिना जाता था। हिड़मा कई घातक नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड रहा, जिनमें आम नागरिकों और सुरक्षाबलों समेत कुल 26 जवानों की मौत हुई थी। पुलिस ने हिड़मा पर 50 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। एनकाउंटर में उसकी पत्नी राजे की भी मौत हुई।

माड़वी हिड़मा का परिचय

हिड़मा का जन्म 1981 में सुकमा जिले में हुआ। उन्होंने पीपुल्स लिब्रेशन गुरिल्ला बटालियन का नेतृत्व किया और बाद में सीपीआई-माओवादी की केंद्रीय समिति का सदस्य बने। हिड़मा बस्तर क्षेत्र से केंद्रीय समिति का एकमात्र सदस्य था। झीरम घाटी हमले के बाद उसका नाम पहली बार सुर्खियों में आया। इसके बाद उसने लगातार कई नक्सली हमलों को अंजाम दिया, और दशकों तक पूरे क्षेत्र में उसका आतंक कायम रहा।

हिड़मा देश की माओवादी बटालियन नंबर-1 का कमांडर भी रहा, जिसे बड़े और संगठित हमलों के लिए जाना जाता है। हाल ही में संगठन ने उसे केंद्रीय समिति का सदस्य बनाकर बटालियन नंबर-1 का प्रभारी नियुक्त किया था। अब माड़वी हिड़मा की जगह उसके गांव के बारसे देवा को नया बटालियन कमांडर बनाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत