न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नक्सल नेता बसव राजू के एनकाउंटर के बाद दहशत में नक्सली, 18 ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में 18 नक्सलियों ने 39 लाख रुपये के इनाम के साथ आत्मसमर्पण किया। बसव राजू के एनकाउंटर के बाद नक्सलियों में दहशत, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 27 May 2025 4:06:47

नक्सल नेता बसव राजू के एनकाउंटर के बाद दहशत में नक्सली, 18 ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ में एंटी-नक्सल ऑपरेशन को लेकर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हासिल हुई है। दक्षिण बस्तर डिवीजन एवं PLGA बटालियन नंबर-1 के सक्रिय 4 हार्डकोर नक्सलियों समेत कुल 18 माओवादी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। सरेंडर करने वाले इन नक्सलियों पर कुल मिलाकर 39 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सुरक्षा बलों द्वारा बीहड़ जंगलों में नए कैंप खोलने और कड़े ऑपरेशन के कारण नक्सलियों में दहशत व्याप्त है। पुलिस के एनकाउंटर में मारे जाने के भय से 18 नक्सलियों ने हिंसात्मक रास्ता छोड़कर सुकमा के पुलिस अधीक्षक और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के समक्ष बगैर हथियार आत्मसमर्पण किया है। बताया जा रहा है कि ये नक्सली कई बड़े घटनाओं में भी शामिल रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले 2 पुरुष नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये, 1 पुरुष और 1 महिला नक्सली पर 5-5 लाख रुपये, 6 पुरुष नक्सलियों पर 2-2 लाख रुपये तथा 1 पुरुष नक्सली पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि कुल 1 महिला और 18 पुरुष नक्सली आत्मसमर्पण करने वालों में शामिल हैं। सभी नक्सलियों ने नक्सलवादी संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में वापस आने का संकल्प लिया है। उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सभी सुविधाएं दी जाएंगी।

सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने कहा, "'नियाद नेलनार' योजना से प्रेरित होकर आज 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें से 4 नक्सली बटालियन नंबर-1 से जुड़े हैं। दक्षिण बस्तर में सक्रिय नक्सलियों ने भी यह कदम उठाया है। चूंकि उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है, इसलिए उन्हें राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा। मैं सभी नक्सलियों से अपील करता हूं कि वे आत्मसमर्पण करें।"

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के नाम और उनकी स्थिति इस प्रकार है:

1. मड़कम आयता, जिला सुकमा, PLGA बटालियन नंबर-1, हेड क्वार्टर कंपनी नंबर-3, प्लाटून नंबर-2, सेक्शन ‘बी’ का PPCM, इनामी राशि 8 लाख रुपये
2. भास्कर उर्फ भोगाम लक्खा, सुकमा, PLGA बटालियन नंबर-1, प्लाटून नंबर-3, सेक्शन ‘ए’ का पार्टी सदस्य, इनाम 8 लाख रुपये
3. मड़कम/कलमू देवे, सुकमा, दक्षिण बस्तर डिवीजन टेलर टीम कमांडर (ACM), इनाम 5 लाख रुपये
4. लक्ष्मण उर्फ माड़वी छन्नू, सुकमा, दक्षिण सब-जोनल ब्यूरो सप्लाई टीम सदस्य/ACM, इनाम 5 लाख रुपये
5. हेमला मंगलू, सुकमा, मण्डीमरका RPC DKMS अध्यक्ष, जन संपर्क शाखा अध्यक्ष, इनाम 2 लाख रुपये
6. कुंजाम भीमा, सुकमा, मण्डीमरका RPC मिलिशिया इंचीफ, इनाम 2 लाख रुपये
7. मड़कम भीमा, सुकमा, साकलेर RPC मिलिशिया कमांडर, इनाम 2 लाख रुपये
8. मुचाकी मंगा, सुकमा, भंडारपदर RPC DKMS अध्यक्ष, इनाम 2 लाख रुपये
9. कोरसा संतोष उर्फ सोमलू, सुकमा, मण्डीमरका RPC CNM अध्यक्ष, इनाम 2 लाख रुपये
10. तेलाम माड़ा, सुकमा, मण्डीमरका RPC मिलिशिया कमांडर, इनाम 2 लाख रुपये
11. वेट्टी बंडी उर्फ देवेन्द्र कुमार, सुकमा, बुर्कलंका RPC मेडिकल टीम अध्यक्ष
12. सोयम हिंगा, सुकमा, बुर्कलंका RPC मिलिशिया सदस्य
13. माड़वी मुन्ना, सुकमा, बुर्कलंका RPC मिलिशिया सदस्य
14. माड़वी गंगा, बीजापुर, कोमटपल्ली RPC मिलिशिया
15. पदाम सुकालू, सुकमा, मण्डीमरका RPC सरकार मेडिकल कमेटी अध्यक्ष
16. डोडी मंगलू उर्फ मधु, सुकमा, मण्डीमरका RPC जनताना सरकार अध्यक्ष, इनाम 1 लाख रुपये
17. माड़वी लच्छु, सुकमा, नागाराम RPC मिलिशिया सदस्य
18. हेमला हड़मा, जिला सुकमा, नागाराम RPC मिलिशिया सदस्य

नक्सल संगठन में दहशत का कारण है लीडर का मौत

दरअसल, नक्सल लीडर और संगठन के महासचिव, खूंखार नक्सली नंबाला उर्फ बसवा राजू के अबूझमाड़ में पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद माओवादी संगठन में भारी दहशत व्याप्त है। एनकाउंटर के डर से नक्सली लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इससे पहले बीजापुर जिले में 32 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। छत्तीसगढ़ के नक्सली पड़ोसी राज्य तेलंगाना में भी सरेंडर कर रहे हैं। तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा के कर्रेगुट्टा ऑपरेशन के दौरान तेलंगाना में 86 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सलवाद को समाप्त करने की डेडलाइन मार्च 2026 तय की है। इस लक्ष्य के तहत बस्तर संभाग के नक्सली प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की सक्रियता लगातार बढ़ी है और ऑपरेशन जारी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत