न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर मुठभेड़, 1 करोड़ के इनामी नक्सली हिडमा ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद

छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भयंकर मुठभेड़ में कुख्यात 1 करोड़ के इनामी नक्सली हिडमा ढेर, मौके से हथियार और विस्फोटक बरामद। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Nov 2025 11:50:26

छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर मुठभेड़, 1 करोड़ के इनामी नक्सली हिडमा ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद

आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच एक भयंकर मुठभेड़ की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस एनकाउंटर में कई नक्सली मारे गए हैं। सूत्रों का दावा है कि इसमें कुख्यात नक्सल कमांडर हिडमा भी शामिल हो सकता है, जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

मुठभेड़ में हिडमा के परिवार के कुछ सदस्यों के मारे जाने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। अधिकारी इस घटना पर बयान जारी करने के लिए तैयार हैं। जानकारी के मुताबिक, यह एनकाउंटर आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम जिले के इलाके में जारी है और सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में रविवार को हुई मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर

इसके पहले छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए थे। इन सभी पर कुल 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम को सुबह भेज्जी और चिंतागुफा थाना क्षेत्रों के पर्वतीय इलाकों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर टीम नक्सल रोधी अभियान पर निकली थी और इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हुई।

मुठभेड़ कई घंटे तक चलती रही, जिसमें दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। इसके बाद घटनास्थल से दो महिला नक्सलियों समेत तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए।

हथियारों का जखीरा भी मिला

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से .303 राइफल, बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (बीजीएल) और अन्य हथियारों के साथ विस्फोटक भी बरामद किए गए। मारे गए नक्सलियों की पहचान एरिया कमेटी सदस्य मादवी देवा, सीएनएम (चेतना नाट्य मंडली) कमांडर पोडियाम गंगी और किस्टाराम एरिया कमेटी सदस्य सोढ़ी गंगी के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं थीं और प्रत्येक पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस ने बताया कि मादवी देवा एक स्नाइपर विशेषज्ञ और माओवादियों की कोंटा एरिया कमेटी की खतरनाक सदस्य थी। वह कई निर्दोष नागरिकों की हत्या और नक्सली गतिविधियों में शामिल रही है। इस मुठभेड़ से नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई को और गति मिली है और इलाके में शांति कायम करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत