न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ के 29 गांवों को मिली आजादी, स्वतंत्रता के 79वें वर्ष पर पहली बार फहराया तिरंगा

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के 29 गांवों ने स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार तिरंगा फहराया। नक्सलियों के दबदबे के बाद अब लोकतंत्र की वापसी हुई और स्थानीय लोग आजादी का जश्न मना रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Aug 2025 4:14:07

छत्तीसगढ़ के 29 गांवों को मिली आजादी, स्वतंत्रता के 79वें वर्ष पर पहली बार फहराया तिरंगा

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में इस साल स्वतंत्रता दिवस का जश्न बेहद खास रहा। बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर जिलों के 29 गांवों ने इस बार पहली बार भारत के तिरंगे को सलामी दी। यह गौरवशाली पल इसलिए और भी महत्वपूर्ण था क्योंकि इन इलाकों में लंबे समय तक नक्सलियों का दबदबा रहा, जिसके चलते यहां कभी स्वतंत्रता दिवस का जश्न नहीं मनाया जा सका।

नक्सलवाद के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और लोकतंत्र की वापसी

पिछले कुछ वर्षों में पुलिस, डीआरजी और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के चलते इन क्षेत्रों में नक्सलवाद लगभग समाप्त हो गया है। सुरक्षा कैंपों की स्थापना और स्थानीय लोगों के सहयोग से अब लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हुई हैं। नारायणपुर के 11, बीजापुर के 11 और सुकमा के 7 गांव अब पूरी तरह नक्सल मुक्त हैं और यहाँ पहली बार आजादी का जश्न मनाया गया।

बस्तर में तिरंगा फहराने का गर्व

कोंडापल्ली और जिडपल्ली जैसे नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले इलाकों में भी इस बार तिरंगा फहराया गया। स्थानीय लोग इसे 79 साल में मिली “सच्ची आजादी” मान रहे हैं। जगदलपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने परेड की सलामी ली, जबकि दंतेवाड़ा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने ध्वजारोहण किया। बसवा राजू के एनकाउंटर के बाद नक्सली बैकफुट पर हैं और बस्तर में लोकतंत्र का परचम बुलंद हो रहा है।

पहली बार स्वतंत्रता का जश्न मनाने वाले गांव

नारायणपुर जिले के जिन गांवों में पहली बार स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया, उनमें होरादी, गारपा, कच्चापाल, कोडलियार, कुतुल, बेड़माकोटी, पदमकोट, कंदुलनार, नेलांगुर, रायनार और पांगुर शामिल हैं। बीजापुर जिले के कोण्डापल्ली, जिडपल्ली, जिडपल्ली-2, वाटेवागु, कर्रेगुट्टा, पीड़िया, गूंजेपरति, पुजारी कांकेर, भीमाराम, कोरचोली और कोटपल्ली गांवों ने भी यह ऐतिहासिक पल देखा। इसके अलावा, सुकमा जिले के रायगुड़ेम, गोल्लागुंडा, तुमालपाड़, उसकवाया, गोमगुड़ा, मेटागुड़ा और नुलकातोंग गांवों में भी पहली बार आजादी का जश्न मनाया गया।

इस तरह बस्तर संभाग के 29 गांवों ने स्वतंत्रता के प्रतीक तिरंगे को फहराकर इतिहास रच दिया और यह संदेश दिया कि लोकतंत्र और आजादी की लौ अब इन क्षेत्रों में मजबूत रूप से जल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर