ED आ गई.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस रेड पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "ईडी आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में 'साहेब' ने ईडी भेज दी है।"
आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है.
अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था.
भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है.
(कार्यालय- भूपेश बघेà
इस बयान से स्पष्ट है कि बघेल इस कार्रवाई को सिर्फ एक कानूनी जांच नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध के रूप में देख रहे हैं।
ईडी का दावा है कि चैतन्य बघेल कथित शराब घोटाले की आपराधिक आय के प्राप्तकर्ता हो सकते हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, इस घोटाले के चलते राज्य के खजाने को भारी क्षति पहुंची है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेबों में चली गई।
यह मामला अब सिर्फ एक आर्थिक अपराध की जांच नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में गहराते तनाव और आरोप-प्रत्यारोप का केंद्र बन चुका है। आने वाले दिनों में इस पर और बड़ा बवाल मच सकता है।















