न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेजस्वी यादव का तीखा हमला: बेईमानी ही करनी है तो सरकार को दे दो एक्सटेंशन

बिहार की सियासत में एसआईआर विवाद गहराता जा रहा है। तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल। जानिए क्या है पूरा मामला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Jul 2025 2:23:48

तेजस्वी यादव का तीखा हमला: बेईमानी ही करनी है तो सरकार को दे दो एक्सटेंशन

बिहार की सियासत में एसआईआर को लेकर उठी लपटें थमने का नाम नहीं ले रहीं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए एक बार फिर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की संभावना जताई। उनका कहना था, "जब जनता का मत ही छीना जा रहा है और चुनाव एक दिखावा बन गया है, तो फिर वोट देने का औचित्य ही क्या रह जाता है?"

तेजस्वी ने सवाल उठाते हुए कहा, "अगर लोकतंत्र में जनता की भागीदारी नहीं रहेगी तो क्यों न सरकार को सीधे-सीधे एक्सटेंशन दे दिया जाए?" विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि चुनाव आयोग असली चालें 1 अगस्त से चलेगा और उनकी टीम इस पर पैनी नजर बनाए हुए है।

एसआईआर पर उठाए गंभीर सवाल

तेजस्वी यादव ने दोहराया कि एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है। उनका आरोप था कि “सरकार और आयोग मिलकर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। वोटर लिस्ट से असली मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश रची जा रही है।"

तेजस्वी ने कहा कि इस तरह की राजनीति चंडीगढ़ मॉडल की याद दिलाती है, जहां सत्ता पक्ष अपनी सुविधा के अनुसार नतीजे गढ़ता है। उन्होंने यह भी जोड़ा, "हम अपने सहयोगी दलों से विचार-विमर्श करेंगे। चुनाव में भाग लेना या उसका बहिष्कार करना — सभी विकल्प हमारे सामने खुले हैं।"

विधानसभा में भी उठाई आवाज

तेजस्वी ने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान भी एसआईआर के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। उन्होंने स्पीकर से निवेदन किया कि उन्हें बुधवार को अपनी बात पूरी करने का मौका नहीं मिला था।

उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग जिस तरह से नागरिकता तय करने की कोशिश कर रहा है, वह उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर है।" आधार कार्ड को वोट डालने के लिए सही माना जाता है, लेकिन उसी आधार पर वोटर वेरिफिकेशन कैसे अवैध हो सकता है — यह एक बड़ा सवाल है।
पप्पू यादव की अलग राय

हालांकि इस पूरे मामले में कांग्रेस सांसद पप्पू यादव की राय थोड़ी अलग नजर आई। उन्होंने कहा, “वोट का बहिष्कार समाधान नहीं हो सकता। अगर वास्तव में विरोध करना है तो बेहतर होगा कि हम विधानसभा और लोकसभा से इस्तीफा दें और सरकार को अकेले शासन चलाने दें।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप