न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला, कहा– भ्रष्टाचारियों की पूरी लिस्ट है मेरे पास, जल्द करेंगे खुलासा

बिहार की राजनीति में फिर बढ़ा भ्रष्टाचार का मुद्दा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार और मंत्रियों पर करप्शन के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके पास भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं की पूरी लिस्ट है, जिसका जल्द खुलासा करेंगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Sep 2025 4:44:28

तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला, कहा– भ्रष्टाचारियों की पूरी लिस्ट है मेरे पास, जल्द करेंगे खुलासा

बिहार की राजनीति में भ्रष्टाचार का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने रविवार को पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत में नीतीश कुमार सरकार और उसके मंत्रियों पर करप्शन का बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य का शायद ही कोई ऐसा विभाग बचा है जहां घोटाले न हुए हों। मुख्यमंत्री को इस पर सामने आकर जवाब देना चाहिए। तेजस्वी ने साफ कहा कि जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर पहले ही सत्ता के कई बड़े नेताओं और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा चुके हैं। अशोक चौधरी, मंगल पांडे, सम्राट चौधरी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और कई सांसदों के नाम खुलकर लिए जा चुके हैं।

तेजस्वी का सीधा वार– अधिकारियों की मिलीभगत

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जदयू-भाजपा गठबंधन से ज़्यादा इस समय बिहार के भ्रष्ट अधिकारी परेशान हैं। खासतौर पर वे अधिकारी जो डीके गिरोह के संरक्षण में काम करते हैं। पिछली बार इन्हीं लोगों ने विपक्ष को सत्ता में आने से रोक दिया था, लेकिन इस बार जनता जागरूक है। अगर महागठबंधन सत्ता में आता है तो इन अफसरों पर कार्रवाई तय है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि इंजीनियरों और अफसरों के घर करोड़ों की संपत्ति बरामद हो रही है, लेकिन सरकार कोई सख्त कदम नहीं उठा रही। मंत्री और अधिकारी अपने बच्चों और रिश्तेदारों के नाम पर देश-विदेश में निवेश कर रहे हैं। “मेरे पास सबकी लिस्ट है और आने वाले समय में मैं एक-एक कर सबका खुलासा करूंगा।”

केंद्र की जांच एजेंसियों पर सवाल

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद बिहार में हुए 31 घोटालों का ज़िक्र किया था। “फिर ईडी और सीबीआई चुप क्यों हैं? कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? उल्टा जब विपक्ष आवाज उठाता है तो उसी को निशाना बनाया जाता है।”

पीके का करप्शन चार्जशीट

इससे पहले प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार के कई मंत्रियों और बीजेपी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे।

अशोक चौधरी पर आरोप: पीके का कहना था कि उन्होंने अपनी बेटी की सगाई से लेकर शादी तक के बीच 200 करोड़ से ज्यादा की ज़मीन खरीदी। इस पर चौधरी ने पीके को 100 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा।

मंगल पांडे पर आरोप: पीके ने कहा कि उन्होंने दिलीप जायसवाल से पैसा लेकर मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाई और दिल्ली में पत्नी के नाम फ्लैट खरीदा। उन्होंने सवाल उठाया कि उनकी पत्नी के बैंक खाते में अचानक 2.13 करोड़ रुपये कहां से आए।

दिलीप जायसवाल पर आरोप: पीके के मुताबिक उन्होंने अल्पसंख्यक मेडिकल कॉलेज पर कब्जा किया और राजेश साह हत्याकांड को दबा दिया। साथ ही, कॉलेज में रिश्तेदारों को एडमिशन दिलाकर डॉक्टर बनाया।

सम्राट चौधरी पर आरोप: उन पर फर्जी तरीके से डिग्री लेने का आरोप है। पीके ने कहा कि वे सातवीं पास हैं, लेकिन कामराज यूनिवर्सिटी (जो अस्तित्व में ही नहीं है) से ग्रेजुएट होने का दावा करते हैं और अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से डीलिट की उपाधि भी ले चुके हैं।

संजय जायसवाल पर आरोप: उन पर पेट्रोल पंप के लिए फोर लेन रोड का अलाइनमेंट बदलवाने और नगर निगम से फर्जी बिल बनाकर करोड़ों का भुगतान करवाने का इल्जाम है।

बिहार की राजनीति में बढ़ी हलचल

तेजस्वी और प्रशांत किशोर के आरोपों से बिहार की राजनीति गरमा गई है। जहां विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है, वहीं सत्ता पक्ष इसे सिरे से नकार रहा है। लेकिन लगातार सामने आ रहे नए-नए आरोपों ने जनता के बीच बहस छेड़ दी है। अब सबकी निगाहें इस पर हैं कि तेजस्वी अपनी “भ्रष्टाचारियों की लिस्ट” कब और कैसे उजागर करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप