न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार चुनाव: कांग्रेस के खिलाफ आरजेडी के 5 उम्मीदवार, INDIA गठबंधन में ‘फ्रेंडली फाइट’ या बढ़ता मतभेद?

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपनी घोषित सूची में कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों के खिलाफ पांच उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है, जिससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह सिर्फ एक फ्रेंडली फाइट है या गठबंधन में दरार की शुरुआत?

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Oct 2025 3:22:42

बिहार चुनाव: कांग्रेस के खिलाफ आरजेडी के 5 उम्मीदवार, INDIA गठबंधन में ‘फ्रेंडली फाइट’ या बढ़ता मतभेद?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले INDIA गठबंधन (महागठबंधन) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। सीटों के बंटवारे को लेकर पहले से चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपनी घोषित सूची में कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों के खिलाफ पांच उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है, जिससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह सिर्फ एक 'फ्रेंडली फाइट' है या गठबंधन में दरार की शुरुआत?

कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ RJD के ये नाम

आरजेडी ने वैशाली से अजय कुशवाहा, लालगंज से शिवानी शुक्ला, और कहलगांव से रजनीश भारती को टिकट दिया है। ये तीनों सीटें कांग्रेस की मौजूदगी वाली सीटें मानी जाती हैं। इसके अलावा, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के नेता मुकेश सहनी के खिलाफ तरापुर और गौरा बौराम से भी आरजेडी ने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे 'फ्रेंडली फाइट' कहा जा रहा है, लेकिन कुटुंबा सीट को लेकर बढ़ते विवाद ने माहौल और गरमा दिया है, क्योंकि यह सीट कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के पास है। आरजेडी के इस क्षेत्र में भी प्रत्याशी उतारने की चर्चा ने गठबंधन की एकता पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है।

कांग्रेस का आरोप: समझौते को तोड़ रहे हैं तेजस्वी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने आरजेडी और तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, "वे AICC की बैठक में सहयोगी के रूप में आए थे, लेकिन अब उनकी गतिविधियां ठीक इसके उलट संकेत दे रही हैं।" साथ ही उन्होंने तेजस्वी पर दलित प्रतिनिधित्व को कमजोर करने का आरोप भी लगाया है।

आरजेडी का जवाब: 'जमीनी हकीकत समझे कांग्रेस'

राजेश राम के आरोपों का प्रत्यक्ष जवाब दिए बिना, आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व स्थिति पर नजर रखे हुए है, और जल्द ही गठबंधन के शीर्ष नेता मिलकर स्थिति का समाधान निकालेंगे।

तिवारी ने यह भी स्पष्ट किया कि, "आरजेडी सिर्फ बिहार और कुछ झारखंड की सीटों पर चुनाव लड़ती है। हम कांग्रेस से कर्नाटक, राजस्थान या मध्यप्रदेश में सीटों की मांग नहीं करते। इसलिए कांग्रेस को भी बिहार की जमीनी हकीकत समझनी चाहिए।"

उन्होंने यह भी जोड़ा कि गठबंधन में इस तरह की स्थितियां आती हैं, लेकिन सभी बड़े नेता मिलकर इसे सुलझा लेंगे।

गठबंधन के लिए खतरे की घंटी या रणनीतिक दबाव?


इस घटनाक्रम ने न केवल महागठबंधन की एकता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि चुनावी रणनीति में भी संशय उत्पन्न कर दिया है। अगर यह सिर्फ दबाव की राजनीति है, तो बात जल्द सुलझ सकती है। लेकिन अगर यह मतभेद नीतिगत स्तर तक पहुंच चुका है, तो आगामी चुनाव में गठबंधन की एकजुटता पर सीधा असर पड़ेगा।

तेजस्वी यादव और आरजेडी की यह चाल महज राजनीतिक दबाव बनाने का हथियार है या गठबंधन से मोहभंग की शुरुआत, यह आने वाले दिनों में साफ होगा। लेकिन इतना तय है कि बिहार चुनाव 2025 न केवल सत्ता की लड़ाई बनेगा, बल्कि विपक्ष के भीतर चल रहे असंतोष की भी परीक्षा होगी। INDIA गठबंधन को अगर एकजुट होकर चुनाव लड़ना है, तो आंतरिक मतभेदों को सुलझाना अब टालना मुमकिन नहीं रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल