न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रशांत किशोर ने तोड़ा मौन व्रत, कमाई का 90 फीसदी हिस्सा जन सुराज पार्टी को समर्पित करने का ऐलान

प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद भितिहरवा गांधी आश्रम में 24 घंटे का मौन व्रत तोड़ा और जन सुराज पार्टी के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने 15 जनवरी से बिहार के सभी वार्डों में अभियान शुरू करने और अपनी कमाई का 90% पार्टी को देने की घोषणा की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Nov 2025 1:39:43

प्रशांत किशोर ने तोड़ा मौन व्रत, कमाई का 90 फीसदी हिस्सा जन सुराज पार्टी को समर्पित करने का ऐलान

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हो पाई। हार की जिम्मेदारी स्वयं प्रशांत किशोर ने अपने ऊपर ली। इस पर गुरुवार (20 नवंबर, 2025) को वे चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम पहुंचे, जहां से उनकी राजनीतिक यात्रा शुरू हुई थी। यहां उन्होंने 24 घंटे का मौन उपवास रखते हुए आत्ममंथन किया। शुक्रवार को मौन व्रत तोड़ते ही उन्होंने जन सुराज पार्टी के भविष्य को लेकर बड़ा ऐलान किया।

15 जनवरी से नया अभियान

प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “गांधी जी की प्रेरणा से फिर से आंदोलन शुरू करेंगे। 15 जनवरी से बिहार के सभी 1 लाख 18 हजार वार्डों में जाएंगे और ‘बिहार नवनिर्माण संकल्प अभियान’ के तहत लोगों से संवाद करेंगे। सरकार द्वारा किए गए वादों को लागू करवाने में जनता की मदद करेंगे।” मौन व्रत के दौरान आश्रम की छात्राओं ने उन्हें पानी और जूस पिलाकर उपवास पूरा कराया।

सरकार और चुनाव पर तीखा हमला

प्रशांत किशोर ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, “चुनाव से पहले गरीब वोटरों को 10,000 रुपये देकर वोट खरीदा गया और 2 लाख रुपये देने का लोकलुभावन वादा कर जनता को भ्रमित किया गया। इस बार बिहार चुनाव में पैसे के जरिए वोट खरीदने का खेल खुलेआम देखने को मिला।” नीतीश कुमार पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, “अब उन्हें ईमानदार मुख्यमंत्री मानना मुश्किल है, क्योंकि सरकार में अपराधी प्रवृत्ति वाले लोगों को मंत्री बनाया गया है।”

संपत्ति और कमाई का बड़ा ऐलान

मौन व्रत तोड़ते ही प्रशांत किशोर ने अपनी संपत्ति और कमाई को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उनकी कुल कमाई का 90% हिस्सा जन सुराज पार्टी को समर्पित होगा। इसके अलावा, पिछले 20 वर्षों में अर्जित की गई संपत्ति में से परिवार के घर को छोड़कर बाकी सब जन सुराज को दान किया जाएगा।

समर्थकों से अपील

प्रशांत किशोर ने समर्थकों से अपील की है कि हर जनसुराजी साल में कम से कम 1,000 रुपये संगठन को दान करें, ताकि राजनीतिक आंदोलन को मजबूत आधार मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव में हार के बावजूद लड़ाई खत्म नहीं हुई है। राजनीति की शुरुआत जिस गांधी आश्रम से हुई थी, वहीं से नए संकल्प के साथ उन्होंने घोषणा की कि जन सुराज आने वाले समय में बड़ी ताकत बनकर उभरेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया