न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

NEET छात्रा की मौत पर सियासी हलचल तेज, मंत्री अशोक चौधरी का दावा—‘2-3 दिन में सच्चाई आएगी सामने’

NEET छात्रा की मौत के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। SIT जांच के बीच मंत्री अशोक चौधरी ने दावा किया है कि 2-3 दिनों में सच्चाई सामने आ जाएगी, विपक्ष पर भी उन्होंने सवाल उठाए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 19 Jan 2026 5:22:12

NEET छात्रा की मौत पर सियासी हलचल तेज, मंत्री अशोक चौधरी का दावा—‘2-3 दिन में सच्चाई आएगी सामने’

नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के बाद बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है। इस संवेदनशील मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (SIT) को तीन दिन पूरे हो चुके हैं और टीम लगातार विभिन्न पहलुओं की पड़ताल में जुटी हुई है। सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पटना की सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर सरकार पर सवाल खड़े किए। इसी बीच जदयू के वरिष्ठ मंत्री अशोक चौधरी ने इस पूरे मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि पुलिस पूरी गंभीरता के साथ जांच कर रही है और आने वाले दो से तीन दिनों के भीतर मामले की सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी। उन्होंने भावुक लहजे में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए पूरा बिहार एक परिवार की तरह है और जिस छात्रा की मौत हुई है, वह भी उनकी बेटी के समान थी।

विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है : अशोक चौधरी

सोमवार (19 जनवरी 2026) को जदयू एमएलसी संजय सिंह की ओर से आयोजित महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे अशोक चौधरी ने मीडिया से बातचीत में विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल अपने स्वार्थ के लिए जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है।

अशोक चौधरी ने कहा कि सीनियर एसपी, आईजी स्तर के अधिकारी और एसआईटी की पूरी टीम इस मामले में लगी हुई है। ऐसे में लोगों को अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय पुलिस और सरकार पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि जांच प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी है।

‘लापरवाही बरतने वालों को नहीं मिलेगी राहत’

मंत्री ने बताया कि पुलिस की टीम जहानाबाद सहित अन्य संभावित स्थानों पर भी जांच के लिए गई है और पटना में भी हर पहलू को खंगाला जा रहा है। एसआईटी हर बिंदु पर गहराई से जांच कर रही है और बहुत जल्द पुलिस इस मामले में स्पष्ट जवाब देगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस पूरे प्रकरण में किसी को भी बचाया नहीं जाएगा।

अशोक चौधरी ने साफ शब्दों में कहा कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेगी।

कांग्रेस के प्रदर्शन पर तीखा पलटवार

कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि जब कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं होता, तो वह इस तरह के प्रदर्शन करती है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रही है और सभी वरिष्ठ अधिकारी इस केस में लगे हुए हैं। एसआईटी छात्रा के घर से लेकर पटना तक के हर पहलू की जांच कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार अपराधियों को संरक्षण देने वाली नहीं है। नीतीश कुमार की सरकार पिछले 20 वर्षों से बिहार में शासन कर रही है और इस दौरान ऐसा कोई उदाहरण नहीं है, जहां अपराधियों को खुला संरक्षण मिला हो। फिर कांग्रेस को बेवजह हंगामा खड़ा करने की क्या जरूरत है?

‘नीतीश कुमार संवेदनशील नेता हैं’

अशोक चौधरी ने अंत में कहा कि जब सरकार खुद सतर्क है और नेतृत्व संवेदनशील है, तो लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि एक बेटी को खोना पूरे समाज के लिए पीड़ा की बात है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा कहते आए हैं कि पूरा बिहार उनका परिवार है, इसलिए उनके लिए भी यह घटना व्यक्तिगत दुख की तरह है। ऐसे में सरकार पूरी गंभीरता से न्याय सुनिश्चित करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल