न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मढ़ौरा सीट से बड़ा झटका: NDA की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए को बड़ा झटका लगा है। मढ़ौरा सीट से लोजपा (रामविलास) की उम्मीदवार और भोजपुरी अभिनेत्री सीमा सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया है। जांच में कागजात में गड़बड़ी पाए जाने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन अस्वीकार कर दिया। अब एनडीए को इस सीट पर नई रणनीति बनानी होगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Oct 2025 9:45:53

मढ़ौरा सीट से बड़ा झटका: NDA की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए को एक अप्रत्याशित झटका लगा है। मढ़ौरा विधानसभा सीट से चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) की उम्मीदवार और प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री सीमा सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया है। यह वही सीट है जो सीट बंटवारे के तहत लोजपा (आरवी) के खाते में गई थी। सीमा सिंह ने पार्टी के सिंबल पर नामांकन दाखिल किया था, लेकिन जांच के दौरान उनके कागजात में खामियां पाई गईं, जिसके चलते निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन अस्वीकार कर दिया।

शनिवार को पहले चरण के नामांकन पत्रों की जांच के दौरान यह फैसला लिया गया। सीमा सिंह के अलावा तीन अन्य उम्मीदवारों — बसपा के आदित्य कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी विशाल कुमार और जदयू से बागी निर्दलीय अल्ताफ आलम राजू — के नामांकन भी रद्द कर दिए गए हैं। इस तरह मढ़ौरा से कुल चार उम्मीदवार अब चुनावी दौड़ से बाहर हो गए हैं। यहां 6 नवंबर को मतदान होना है।

नामांकन रद्द होने से ठीक एक दिन पहले सीमा सिंह ने उत्साहपूर्वक अपना नामांकन दाखिल किया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म जगत में उन्होंने एक दशक से अधिक समय तक अपनी पहचान बनाई और अब वे जनता की सेवा के लिए राजनीति में कदम रख रही हैं। उनके मुताबिक, “अगर इरादे मजबूत हों, तो कुछ भी असंभव नहीं। मैं चाहती हूं कि मढ़ौरा के विकास में अपनी भूमिका निभा सकूं और लोगों के दिलों में जगह बना सकूं।”

सीमा सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं और भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय डांसिंग क्वीन के रूप में मशहूर हैं। उन्होंने ‘निरहुआ रिक्शावाला’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है और अपने डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता है। खासतौर पर इस फिल्म का गाना “मिसिर जी तू तो बाड़ बड़ा ठंडा” उन्हें पहचान दिलाने वाला साबित हुआ था।

सीमा ने नवादा जिले के सौरव सिंह से विवाह किया है। राजनीतिक पारी की शुरुआत उन्होंने लोजपा (रामविलास) के साथ की थी, और पार्टी ने उन्हें मढ़ौरा से उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारा था। लेकिन नामांकन रद्द होने से एनडीए के इस सीट पर समीकरण बिगड़ गए हैं, जिससे विपक्षी दलों को अप्रत्यक्ष रूप से फायदा मिल सकता है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह घटनाक्रम एनडीए के लिए “हिट विकेट” साबित हुआ है, क्योंकि सीमा सिंह जैसी ग्लैमरस और चर्चित चेहरे का मैदान से बाहर होना गठबंधन की चुनावी रणनीति पर असर डाल सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मढ़ौरा सीट पर एनडीए आगे क्या रणनीति अपनाता है और नया प्रत्याशी कौन होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल