न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार विधानसभा चुनाव: 25 सीटों पर राजी हो सकते है चिराग पासवान लेकिन बदले में...

चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 25 सीटों पर राजी होने का संकेत दिया। भाजपा ने उन्हें केंद्र और राज्य सरकार में महत्व और मंत्रालयों का भरोसा दिया। जानें सीट बंटवारे और गठबंधन की तैयारियों के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Oct 2025 2:46:47

बिहार विधानसभा चुनाव: 25 सीटों पर राजी हो सकते है चिराग पासवान लेकिन बदले में...

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे की चर्चाएँ तेज हैं। पिछले कुछ दिनों से खबरें थीं कि चिराग पासवान और उनकी पार्टी एलजेपी 40 से कम सीटों पर संतुष्ट नहीं होंगे। लेकिन अब सूत्रों का दावा है कि चिराग 25 सीटों पर समझौता करने को तैयार हो सकते हैं। इसके बदले उन्हें भाजपा से केंद्र और बिहार सरकार में महत्वपूर्ण पदों और मंत्रालयों का भरोसा मिला है। इसके अलावा पार्टी को एक राज्यसभा सीट की पेशकश भी की जा सकती है। भाजपा की ओर से यह भरोसा मिलने के बाद ही चिराग पासवान 25 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो सकते हैं।

चिराग के हालिया बयानों से भी इस दिशा के संकेत मिलते हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए में सब कुछ अच्छा चल रहा है और जल्द ही सीट बंटवारे को लेकर औपचारिक घोषणा की जाएगी। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि 25 सीटों पर एलजेपी की सहमति लगभग तय है। गुरुवार को भाजपा और एलजेपी के नेताओं की बैठक हुई, जिसमें नित्यानंद राय और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। बैठक के बाद चिराग ने कहा कि सब कुछ अच्छे क्रम में है और चीजें फाइनल स्टेज पर हैं।

बिहार में मतदान की तारीखें 6 और 11 नवंबर तय हैं। भाजपा चाहती है कि उसके उम्मीदवारों को कम से कम 20 दिनों का समय मिल सके, ताकि वे प्रभावी चुनावी प्रचार कर सकें। इसी वजह से गठबंधन में सीट बंटवारे पर जल्दी सहमति बनाना ज़रूरी था। पार्टी गठबंधन के सहयोगी जैसे जीतनराम मांझी और चिराग पासवान को संतुष्ट करने में भी व्यस्त है। वहीं, महागठबंधन में आरजेडी और कांग्रेस के बीच भी सीट बंटवारे को लेकर तनाव देखा जा रहा है।

चिराग पासवान का कहना है कि उनका स्ट्राइक रेट पिछले लोकसभा चुनाव में काफी अच्छा रहा है, इसलिए उन्हें ज्यादा सीटें मिलनी चाहिए। राजनीतिक सूत्रों का यह भी कहना है कि चिराग पासवान की मुख्यमंत्री पद की आकांक्षा बनी हुई है और इसी वजह से उनकी सीटों और महत्व को लेकर चर्चा ज़्यादा चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप