न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छठ पूजा के बहाने लालू का मोदी-नीतीश पर हमला, पूछे 12 हजार ट्रेन कहां गईं

छठ पूजा के मौके पर RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। 12 हजार ट्रेन चलाने का वादा अधूरा और झूठा साबित, बिहारवासियों को छठ के समय भी यात्रा में परेशानी। पढ़ें पूरी खबर और लालू के आरोप।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Oct 2025 10:48:38

छठ पूजा के बहाने लालू का मोदी-नीतीश पर हमला, पूछे 12 हजार ट्रेन कहां गईं

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने छठ महापर्व के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम पर जुमलेबाजी और झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार के लोग काम की तलाश में पलायन करने को मजबूर हैं। छठ के अवसर पर घर लौटने के लिए 12 हजार ट्रेन चलाने का वादा भी झूठा साबित हुआ, यह बात लालू ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।

लालू यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि “झूठ के बेताज बादशाह और जुमलों के सरदार” ने शेखी बघारते हुए कहा था कि छठ पर्व पर देश की कुल 13,198 ट्रेनों में से 12,000 ट्रेनें बिहार के लिए चलाई जाएंगी। लेकिन यह वादा भी केवल सफेद झूठ निकला। पिछले 20 सालों में एनडीए सरकार की नीतियों के कारण बिहारवासियों को पलायन का दर्द झेलना पड़ा। छठ जैसे लोक आस्था के महापर्व में भी ये सरकार रेलगाड़ियों को सुचारू रूप से नहीं चला सकी, और लोगों को अमानवीय हालात में यात्रा करनी पड़ी। लालू ने इसे बेहद शर्मनाक बताया।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की गलत नीतियों के कारण हर साल बिहार के 4 करोड़ से अधिक लोग काम के लिए दूसरे राज्यों का रुख करते हैं। यूपीए सरकार के बाद भी एनडीए ने बिहार में कोई बड़ा उद्योग स्थापित नहीं किया। लालू ने कहा कि ये लोग बिहार विरोधी हैं और राज्य के विकास में रुचि नहीं रखते।

इससे पहले, पीएम मोदी ने समस्तीपुर और बेगूसराय में आयोजित जनसभाओं में लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार राजद और लालू का ही है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार के कई सदस्य बेल पर चल रहे हैं और चुनाव प्रचार में यह साफ दिखा रहा है कि अगर राजद सत्ता में आई तो बिहार में अपराध, अवैध हथियार और भ्रष्टाचार का बोलबाला होगा। पीएम ने कहा कि नौकरी देने के नाम पर जमीनें लिखवाने वाले आज रोजगार देने की बात कर रहे हैं। मोदी ने यह भी कहा कि राजद और कांग्रेस को बिहार में सत्ता से बाहर रखना बेहद जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया