न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में बिगड़ा मौसम का मिजाज, तेज बारिश और ठंडी हवाओं से बढ़ी मुश्किलें, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

बिहार में आज तेज बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने अररिया, किशनगंज, मुंगेर, बांका और सुपौल समेत 9 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना समेत कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Oct 2025 8:21:06

बिहार में बिगड़ा मौसम का मिजाज, तेज बारिश और ठंडी हवाओं से बढ़ी मुश्किलें, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

बिहार में आज का दिन (31 अक्टूबर, शुक्रवार) मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। राज्य भर में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि अररिया, किशनगंज, मुंगेर, बांका और सुपौल जिलों में बहुत भारी वर्षा की आशंका है, जबकि भागलपुर, जमुई, दरभंगा और मधुबनी जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से धीरे-धीरे बादल छंटने लगेंगे, जिससे आसमान साफ होने की संभावना है। हालांकि, जैसे ही बादल हटेंगे, न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ जाएगी। गुरुवार को भी पटना समेत करीब 20 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई थी, जिसमें पश्चिमी चंपारण में सबसे अधिक 13.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

राजधानी पटना में छाए रहेंगे बादल, गिरा तापमान

राजधानी पटना में आज आसमान पर घने बादलों का डेरा रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिनभर रुक-रुककर बारिश हो सकती है। गुरुवार को भी लगातार दूसरे दिन राजधानी में बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी होती रही। इस बारिश के चलते तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई — न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री और अधिकतम तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, शहर में कुल 3.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। तापमान घटने के कारण खासतौर पर सुबह-शाम खुले में निकलने वाले लोगों को ठंडी हवा का असर महसूस हो रहा है।

राज्यभर में बदला मौसम का मिजाज

पिछले 24 घंटों में बिहार के कई हिस्सों में रिमझिम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना तो हुआ, लेकिन हवाओं की रफ्तार ने ठंडक बढ़ा दी। कई जिलों में शाम के समय ठिठुरन का अनुभव हुआ। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि चक्रवातीय दबाव और नमी भरे बादलों की वजह से यह स्थिति बनी हुई है।

हालांकि, राहत की बात यह है कि शनिवार को मौसम विभाग ने किसी तरह का नया अलर्ट जारी नहीं किया है। रविवार से धीरे-धीरे आसमान साफ होने की उम्मीद है और राज्यभर में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का मौसम औपचारिक रूप से दस्तक दे सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया