न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में सड़क खराब दिखे तो QR कोड से करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई; नीतीश सरकार की नई व्यवस्था

बिहार में अब खराब सड़कों की शिकायत QR कोड स्कैन कर सीधे की जा सकेगी। नीतीश सरकार ने PMGSY सड़कों के लिए QR कोड आधारित फीडबैक सिस्टम लागू किया है, जिससे फोटो अपलोड कर तुरंत कार्रवाई संभव होगी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 23 Dec 2025 6:23:07

बिहार में सड़क खराब दिखे तो QR कोड से करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई; नीतीश सरकार की नई व्यवस्था

अब बिहार में यदि किसी ग्रामीण सड़क की हालत खराब नजर आती है, तो लोगों को दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। नीतीश सरकार ने सड़कों की निगरानी और रख-रखाव को अधिक पारदर्शी व जवाबदेह बनाने के लिए एक अहम पहल की है। इसके तहत आम नागरिक भी अब सीधे सड़क व्यवस्था की निगरानी में भागीदार बन सकेंगे। ग्रामीण कार्य विभाग ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत बनी सड़कों के रख-रखाव के लिए क्यूआर कोड आधारित फीडबैक सिस्टम लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।

ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता प्रमुख सह विशेष सचिव ई. निर्मल कुमार ने मंगलवार (23 दिसंबर, 2025) को विभाग के सभी कार्य प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि e-MARG (ई-मार्ग) पोर्टल से तैयार किए गए क्यूआर कोड को सड़क किनारे लगाए जाने वाले रख-रखाव सूचना बोर्ड पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाए। इस व्यवस्था के जरिए कोई भी नागरिक सड़क से जुड़ी शिकायत, समस्या या सुझाव सीधे विभाग तक पहुंचा सकेगा।

तस्वीर खींचकर सीधे भेज सकेंगे शिकायत

क्यूआर कोड स्कैन करते ही आम लोग संबंधित सड़क से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकेंगे। इसके साथ ही यदि सड़क पर गड्ढे हों, सतह टूटी हो या किसी अन्य तरह की खामी नजर आए, तो उसकी तस्वीर मौके पर ही खींचकर फीडबैक विंडो के माध्यम से अपलोड की जा सकेगी। यह शिकायत और तस्वीरें सीधे विभागीय डिजिटल सिस्टम में दर्ज होंगी, जिससे कार्रवाई में देरी नहीं होगी।

ई-मार्ग पोर्टल के माध्यम से पीएमजीएसवाई के तहत बनी प्रत्येक सड़क के लिए अलग-अलग क्यूआर कोड तैयार किया गया है। इन क्यूआर कोड को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दिए गए निर्देशों के साथ रख-रखाव सूचना बोर्ड पर लगाया जाएगा। नागरिकों द्वारा भेजा गया फीडबैक और तस्वीरें नियमित निरीक्षण (RI) प्रक्रिया से भी जोड़ी जाएंगी, ताकि जमीनी हकीकत का सही आकलन हो सके।

AI और मशीन लर्निंग से होगी तस्वीरों की जांच

विभाग की ओर से बताया गया है कि प्राप्त तस्वीरों और शिकायतों का विश्लेषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) तकनीक के माध्यम से किया जाएगा। इससे न केवल सड़क की स्थिति का सटीक मूल्यांकन होगा, बल्कि संबंधित इंजीनियरिंग स्टाफ के प्रदर्शन मूल्यांकन (PE) में भी मदद मिलेगी। अभियंता इन तस्वीरों के आधार पर रख-रखाव से जुड़े फैसले लेंगे, जिससे समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

अभियंता प्रमुख ई. निर्मल कुमार ने यह भी जानकारी दी कि 17 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना विकास एजेंसी (NRIDA) ने स्पष्ट किया था कि यह क्यूआर कोड आधारित प्रणाली अब पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है। इसके बाद सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि पीएमजीएसवाई के अंतर्गत पंचवर्षीय अनुरक्षण अवधि में आने वाली सभी सड़कों के क्यूआर कोड को फ्लैक्स सामग्री पर प्रिंट कर सूचना बोर्ड पर तत्काल लगाया जाए, ताकि आम जनता इस सुविधा का भरपूर लाभ उठा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया