न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RLM के 4, HAM के 5 विधायक और मंत्री पद 1-1, LJP-R के 19 विधायक केवल 2 मंत्री: चिराग पासवान कैसे माने?

बिहार में गुरुवार, 20 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 27 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। नए मंत्रिमंडल में बीजेपी, जेडीयू, LJP-R, HAM और RLM के नेताओं को शामिल किया गया। चिराग पासवान की LJP-R ने 19 सीटें जीतने के बावजूद केवल 2 मंत्री पद प्राप्त किए, जिससे उनके राजनीतिक भविष्य पर सवाल खड़े हो गए। कैबिनेट विस्तार और राज्यसभा/MLC सीट के संभावित आश्वासन पर भी कयास लगाए जा रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Nov 2025 8:47:40

RLM के 4, HAM के 5 विधायक और मंत्री पद 1-1, LJP-R के 19 विधायक केवल 2 मंत्री: चिराग पासवान कैसे माने?

बिहार में गुरुवार (20 नवंबर 2025) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 27 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। नए मंत्रिमंडल पर ध्यान दें तो इसमें सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को संतुलित करने की पूरी कोशिश की गई है। शपथ लेने वालों में बीजेपी के 14, जेडीयू के 8, एलजेपी (आर) के 2, जबकि HAM और RLM से 1-1 मंत्री शामिल थे।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जीतन राम मांझी की पार्टी ने 5 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने 4 सीटें जीती और उनके कोटे में 1-1 मंत्री पद आ गया, वहीँ चिराग पासवान की बात करे तो उनकी पार्टी ने LJP-R ने 19 सीटें जीती लेकिन उनके कोटे में सिर्फ 2 मंत्री पद मिलें। इससे सवाल उठ रहे हैं कि बीजेपी और जेडीयू से चिराग पासवान को किस प्रकार का आश्वासन दिया गया है।

कैबिनेट विस्तार के बाद स्थिति बदल सकती है

बिहार में कुल 36 मंत्री पद हो सकते हैं, लेकिन अभी नई कैबिनेट में सिर्फ 27 मंत्रियों ने शपथ ली है। शेष 9 पद अभी खाली हैं। इसका मतलब यह है कि आने वाले समय में कैबिनेट का विस्तार होने पर चिराग पासवान के कोटे से किसी विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है।

चिराग पासवान ने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'हनुमान' बताया है और यह साबित भी किया कि उनका बीजेपी नेतृत्व के साथ सीधे संपर्क है। बिहार में सीटों के बंटवारे के दौरान उनकी पार्टी को क्षेत्रीय दलों में सबसे अधिक सीटें मिलीं, जिससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें बिहार और दिल्ली दोनों स्तरों पर राजनीतिक महत्व मिलेगा।

राज्यसभा की सीट का संभावित आश्वासन

माना जा रहा है कि चिराग पासवान को बीजेपी-जेडीयू की ओर से राज्यसभा की सीट का आश्वासन दिया गया हो सकता है। इससे पहले, उपेंद्र कुशवाहा को बिहार चुनाव से पहले न सिर्फ मंत्री पद बल्कि राज्यसभा में भेजने का ऑफर दिया गया था। यदि चिराग के कोटे से किसी को राज्यसभा भेजा गया, तो यह उनके पिता रामविलास पासवान के निधन के बाद पहली बार होगा कि उनकी पार्टी का कोई सदस्य उच्च सदन में पहुंचे।

बिहार विधान परिषद (MLC) की सीट पर भी कयास

कुछ कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि चिराग पासवान की LJP-R से किसी को बिहार विधान परिषद (MLC) में भेजा जा सकता है। नई कैबिनेट में उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को भी मंत्री पद मिला और उन्हें पहले ही वादा किया गया था कि उनकी पार्टी से एक MLC बनेगा।

इसी तरह जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन को भी मंत्री बनाया गया और वे वर्तमान में बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि चिराग पासवान को भी किसी विधायक या पार्टी नेता को MLC की सीट दिलाने का आश्वासन दिया गया हो।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप के '20% शुल्क' वाले बयान पर ईरान का पलटवार, विदेश मंत्री बोले- 'यह दर तो जरूरत से कहीं ज्यादा'
ट्रंप के '20% शुल्क' वाले बयान पर ईरान का पलटवार, विदेश मंत्री बोले- 'यह दर तो जरूरत से कहीं ज्यादा'
लगातार तीसरी रात ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की दोटूक चेतावनी- 'आज भी वार होगा, कल भी'; होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव
लगातार तीसरी रात ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की दोटूक चेतावनी- 'आज भी वार होगा, कल भी'; होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव
ईरान ने होर्मुज में तेल टैंकरों पर दागीं मिसाइलें, एक भारतीय की मौत, 8 लोग घायल
ईरान ने होर्मुज में तेल टैंकरों पर दागीं मिसाइलें, एक भारतीय की मौत, 8 लोग घायल
पहले सोमवार को लड़खड़ाई 'धमाल 4', 28.50 करोड़ से घटकर 8.35 करोड़ पर पहुंचा कारोबार
पहले सोमवार को लड़खड़ाई 'धमाल 4', 28.50 करोड़ से घटकर 8.35 करोड़ पर पहुंचा कारोबार
भोपाल में दिनदहाड़े खूनी वारदात, एक्टिवा पर बैठे कारोबारी पर 3 सेकंड में चाकू के 5 वार
भोपाल में दिनदहाड़े खूनी वारदात, एक्टिवा पर बैठे कारोबारी पर 3 सेकंड में चाकू के 5 वार
महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा को कैंसर, भावुक पोस्ट में बयां किया इलाज का सफर; सर्जरी के बाद की तस्वीरों ने बढ़ाई फैन्स की चिंता
महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा को कैंसर, भावुक पोस्ट में बयां किया इलाज का सफर; सर्जरी के बाद की तस्वीरों ने बढ़ाई फैन्स की चिंता
2 महीने में बदला फैसला! CM विजय ने विजिलेंस चीफ ए. अरुण को हटाया, नई अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी
2 महीने में बदला फैसला! CM विजय ने विजिलेंस चीफ ए. अरुण को हटाया, नई अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
आगरा में फ्रिज के अंदर उभरी शिवलिंग की आकृति, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
आगरा में फ्रिज के अंदर उभरी शिवलिंग की आकृति, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
राम मंदिर में पहली बार CEO पद के लिए भर्ती, 50 से 70 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; 18 जुलाई अंतिम तिथि
राम मंदिर में पहली बार CEO पद के लिए भर्ती, 50 से 70 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; 18 जुलाई अंतिम तिथि
फैन के साथ फोटो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन वायरल, 'हाथ नीचे' कहते हुए झटका हाथ; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
फैन के साथ फोटो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन वायरल, 'हाथ नीचे' कहते हुए झटका हाथ; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
7 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा, नई फिल्म 'रूपा' से करेंगे कमबैक; बोले- 'नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हूं'
7 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा, नई फिल्म 'रूपा' से करेंगे कमबैक; बोले- 'नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हूं'