न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में नई सरकार: BJP विधायक दल ने सम्राट चौधरी को चुना नेता, नीतीश कुमार कल 11.30 बजे लेंगे CM पद की शपथ, पीएम मोदी रहेंगे उपस्थित

बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां पूरी हो रही हैं। भाजपा विधायक दल ने सम्राट चौधरी को नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान में शपथ लेंगे, शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहेंगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Nov 2025 1:05:31

बिहार में नई सरकार: BJP विधायक दल ने सम्राट चौधरी को चुना नेता, नीतीश कुमार कल 11.30 बजे लेंगे CM पद की शपथ, पीएम मोदी रहेंगे उपस्थित

बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान में शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह की खास बात यह है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इसकी पुष्टि की है।

इसी क्रम में, एनडीए की ओर से बुधवार को सरकार गठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें विधायक दल के नेता और उपनेता के चयन पर चर्चा की गई। भाजपा संसदीय बोर्ड ने इस प्रक्रिया के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है, जबकि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सह-पर्यवेक्षक के रूप में पटना पहुंच चुके हैं।

बैठक में भाजपा ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना। इससे पहले भी सम्राट चौधरी नेता और विजय सिन्हा उपनेता के पद पर थे।

दोपहर 3.30 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें भाजपा, जेडीयू, लोजपा (आर), हम और आरएलएम के कुल 202 विधायक उपस्थित रहेंगे। बैठक में नीतीश कुमार, चिराग पासवान, संतोष सुमन, उपेंद्र कुशवाहा, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

बैठक के दौरान सभी दलों के विधायक दल नेताओं के प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा और एनडीए की ओर से नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद शाम तक वे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे और नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

राजधानी पटना में राजनीतिक गतिविधियों के बीच चिराग पासवान के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें लिखा है 'बिहार का शेर', जिससे सियासी माहौल और गर्म हो गया है।

इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज पटना पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को एनडीए की रणनीतिक बैठकों और आगामी मंत्रिमंडल के स्वरूप को अंतिम रूप देने से जोड़ा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया