न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार NDA संकल्प पत्र 2025: किसानों को 9 हजार सालाना सहायता, हर जिले में बनेगा मेडिकल कॉलेज और रोजगार के नए अवसर

बिहार NDA संकल्प पत्र 2025 में किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के लिए बड़े वादे किए गए हैं। किसानों को सालाना ₹9,000 की सहायता, हर जिले में मेडिकल कॉलेज, 1 करोड़ से अधिक रोजगार, मुफ्त राशन और बिजली जैसी योजनाएं शामिल हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Oct 2025 7:33:17

बिहार NDA संकल्प पत्र 2025: किसानों को 9 हजार सालाना सहायता, हर जिले में बनेगा मेडिकल कॉलेज और रोजगार के नए अवसर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र, शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने अपना संकल्प पत्र जारी किया, जिसमें अगले पांच वर्षों के लिए राज्य के समग्र विकास का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया गया। इस घोषणापत्र में हर वर्ग के लिए योजनाएं शामिल की गई हैं — गरीबों से लेकर किसानों, महिलाओं, युवाओं और मजदूरों तक — जिससे सामाजिक और आर्थिक रूप से सभी को सशक्त किया जा सके।

पंचामृत गारंटी और गरीबों के लिए बड़े वादे

राजग ने इस बार ‘पंचामृत गारंटी’ के रूप में पांच प्रमुख घोषणाएं की हैं —

हर गरीब परिवार को मुफ्त राशन

125 यूनिट तक मुफ्त बिजली

पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा

50 लाख नए पक्के मकान का निर्माण

सामाजिक सुरक्षा पेंशन का विस्तार

इन योजनाओं का उद्देश्य राज्य के सबसे कमजोर तबके को बुनियादी जरूरतों की गारंटी देना है।

किसानों के लिए बड़ा ऐलान – सालाना ₹9,000 की मदद

राजग के संकल्प पत्र में किसानों के लिए खास प्रावधान रखा गया है। अब बिहार के 80 लाख किसानों को सालाना ₹9,000 की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसमें से ₹6,000 केंद्र की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलेंगे और शेष ₹3,000 ‘कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि’ के रूप में राज्य सरकार देगी। यह कदम किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में निवेश प्रोत्साहन की दिशा में अहम माना जा रहा है।

विकास के 25 प्रमुख बिंदु

राजग ने अपने घोषणापत्र में 25 प्रमुख संकल्पों को शामिल किया है, जो राज्य के हर क्षेत्र और हर वर्ग के विकास पर केंद्रित हैं। एक करोड़ से अधिक सरकारी नौकरियां और रोजगार सृजित किए जाएंगे। महिलाओं को दो लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता रोजगार शुरू करने के लिए दी जाएगी। हर जिले में फैक्ट्रियों की स्थापना और राज्य में 10 नए औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे। 100 MSME पार्क और 50 हजार कुटीर उद्योग स्थापित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण स्तर पर रोजगार को बढ़ावा मिल सके।

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े कदम

राजग ने वादा किया है कि सरकार बनने पर हर जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा किया जाएगा। साथ ही, चार शहरों में मेट्रो परियोजनाएं और इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स बनाए जाएंगे। इसके अलावा, मां जानकी की जन्मस्थली का विश्वस्तरीय विकास करने की भी घोषणा की गई है। केंद्र और राज्य सरकार की साझेदारी में चल रही योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने का भी संकल्प लिया गया है।

घोषणापत्र जारी करने का समारोह

राजग का संकल्प पत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में जारी किया गया। इस अवसर पर भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। संक्षिप्त कार्यक्रम में संकल्प पत्र जारी करने के बाद नेता प्रचार के लिए रवाना हुए।

रोजगार और संस्कृति को नया आयाम

प्रेस वार्ता में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजग के सभी 25 प्रमुख संकल्पों को विस्तार से पढ़ा। उन्होंने बताया कि बिहार में फिल्म सिटी और शारदा सिन्हा कला एवं सांस्कृतिक विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। साथ ही, जुब्बा सहनी मत्स्य पालक सहायता योजना के तहत मछुआरों को भी ₹9,000 वार्षिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल