न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार चुनाव: उत्तर बिहार में सिमट गया कांग्रेस का जनाधार, 71 सीटों में सिर्फ एक विधायक संभाल रहे पार्टी की उम्मीदें

बिहार विधानसभा चुनाव में उत्तर बिहार में कांग्रेस के लिए हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। कभी इस क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखने वाली कांग्रेस अब 71 सीटों में सिर्फ एक विधायक तक सीमित रह गई है। पार्टी ने एक बार फिर पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है, लेकिन जीत का रास्ता कठिन दिख रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Oct 2025 4:22:41

बिहार चुनाव: उत्तर बिहार में सिमट गया कांग्रेस का जनाधार, 71 सीटों में सिर्फ एक विधायक संभाल रहे पार्टी की उम्मीदें

उत्तर बिहार में कांग्रेस की सियासी जमीन लगातार खिसकती जा रही है। कभी इस क्षेत्र में कांग्रेस का दबदबा था, लेकिन आज स्थिति यह है कि 71 विधानसभा सीटों में पार्टी के पास केवल एक विधायक है — मुजफ्फरपुर से विजेंद्र चौधरी। पार्टी ने उन्हें एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि सकरा से उमेश कुमार राम कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार हैं। हालांकि, दोनों सीटों पर जीत की राह आसान नहीं मानी जा रही।

18 उम्मीदवारों के साथ मैदान में उतरी कांग्रेस

कांग्रेस ने इस बार उत्तर बिहार की 18 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में यह संख्या 20 थी। उम्मीदवारों में बेनीपट्टी से नलिनी रंजन झा रूपम, फुलपरास से सुबोध मंडल, रीगा से अमित कुमार टुन्ना, बथनाहा से इंजीनियर नवीन कुमार, सुरसंड से सैयद अबू दोजाना, रक्सौल से श्याम बिहारी प्रसाद, गोविंदगंज से शशिभूषण राय, नौतन से अमित कुमार, चनपटिया से अभिषेक रंजन, बेतिया से वसी अहमद, नरकटियागंज से शाश्वत केदार, वाल्मीकिनगर से सुरेंद्र प्रसाद, बगहा से जयेश मंगल सिंह, बेनीपुर से मिथिलेश चौधरी, जाले से ऋषि मिश्रा और रोसड़ा (सु) से बीके रवि शामिल हैं। लेकिन अधिकांश सीटों पर मुकाबला कठिन दिख रहा है।

मुजफ्फरपुर में कभी था कांग्रेस का गढ़, अब रह गया एक नाम

एक समय था जब मुजफ्फरपुर जिला कांग्रेस का अभेद्य किला माना जाता था। 1977 से पहले तक यहां के 11 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का झंडा बुलंद रहता था। लेकिन वक्त के साथ तस्वीर पूरी तरह बदल गई। अब इस जिले में कांग्रेस की पहचान केवल विजेंद्र चौधरी तक सिमट गई है। दिलचस्प बात यह है कि वही विजेंद्र चौधरी, जिन्होंने 1995 में कांग्रेस विधायक रघुनाथ पांडेय को हराकर पार्टी को हाशिए पर पहुंचाया था, उन्होंने ही 25 साल बाद कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज कर पार्टी को फिर से जिलाई थी।

90 के दशक के बाद से लगातार गिरावट

1990 के बाद से कांग्रेस के लिए मुजफ्फरपुर की सियासत लगातार कठिन होती चली गई। 1972 तक जिस कांग्रेस से विरोधी दल भी खौफ खाते थे, अब वही पार्टी जिले में अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है। 2010 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जिले की सभी 11 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, लेकिन एक भी प्रत्याशी दूसरे स्थान पर नहीं आ सका। 2015 में तो पार्टी ने जिले से कोई उम्मीदवार तक नहीं उतारा।

2020 में विजेंद्र चौधरी बने उम्मीद की किरण

2020 के चुनाव में कांग्रेस ने तीन सीटों — मुजफ्फरपुर, पारू और सकरा — से उम्मीदवार उतारे। इनमें से सिर्फ मुजफ्फरपुर से विजेंद्र चौधरी ने भाजपा के सुरेश कुमार को हराकर पार्टी को 25 साल बाद जिला स्तर पर पुनर्जीवित किया। यही जीत अब कांग्रेस के लिए एकमात्र सहारा बन गई है।

जिले में कांग्रेस की आखिरी जीतों पर नजर

विधानसभा क्षेत्र - कांग्रेस के विजेता उम्मीदवार- वर्ष
पारू - वीरेंद्र कुमार सिंह - 1972
साहेबगंज - नवल किशोर सिन्हा - 1985
बरुराज - जमुना सिंह - 1980
कांटी - शंभु शरण ठाकुर - 1972
कुढ़नी- शिवनंदन राय- 1985
सकरा- फकीरचंद राम- 1980
मुजफ्फरपुर- विजेंद्र चौधरी- 2020
औराई -राम बाबू सिंह -1972
गायघाट - वीरेंद्र कुमार सिंह- 1985
मीनापुर -जनक सिंह -1969
बोचहां — आज तक नहीं

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया