न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में अगली बार एक ही चरण में होंगे चुनाव, नालंदा से अमित शाह का बड़ा ऐलान

नालंदा से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगली बार बिहार विधानसभा चुनाव एक ही चरण में कराए जाएंगे। उन्होंने लालू-राबड़ी राज की कानून व्यवस्था की तुलना एनडीए सरकार के सुधारों से की और नीतीश-मोदी जोड़ी की उपलब्धियों को गिनाया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Oct 2025 5:52:18

बिहार में अगली बार एक ही चरण में होंगे चुनाव, नालंदा से अमित शाह का बड़ा ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नीतीश कुमार की धरती नालंदा से बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि सब कुछ सामान्य रहा, तो अगली बार बिहार में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराया जाएगा। शाह ने याद दिलाया कि लालू-राबड़ी सरकार के समय खराब कानून-व्यवस्था के कारण छह चरणों में चुनाव कराना पड़ता था।

नालंदा रैली में एनडीए की उपलब्धियों का बखान

खगड़िया और मुंगेर की रैलियों के बाद अमित शाह नालंदा पहुंचे और यहां विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने राजद सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि लॉ एंड ऑर्डर बिहार की बड़ी समस्या थी। लालू राज में चुनाव छह चरणों में होते थे, जबकि एनडीए की सरकार बनने के बाद यह संख्या तीन चरणों तक पहुंच गई। इस बार मतदान 6 और 12 नवंबर को दो चरणों में होगा। शाह ने उपस्थित लोगों से कहा कि “आप सब मिलकर एनडीए की सरकार बनाएँ, अगली बार पूरे बिहार में चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की जोड़ी ने मिलकर नक्सलवाद को समाप्त किया। इस बार गया, औरंगाबाद और शाहाबाद में भी मतदान समय को बढ़ाकर शाम पांच बजे तक किया गया है। उन्होंने बताया कि अपराधग्रस्त बिहार को नीतीश कुमार की सरकार ने सुरक्षित और विकासशील प्रदेश बनाया।

नालंदा की ऐतिहासिक घटनाओं की याद दिलाई

अमित शाह ने कहा कि इसी नालंदा में 1998 में दंगे हुए थे, जिनमें निर्दोष लोग मारे गए, धार्मिक स्थल और दुकानों में आग लगाई गई। उन्होंने तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लिया और कहा कि “लालू जी के बेटे कानून व्यवस्था की बातें करते हैं, लेकिन 2005 की तुलना में 2024 में अपराध में कितनी कमी आई है, यह समझना जरूरी है।”

राष्ट्रीय सुरक्षा में मोदी सरकार की भूमिका

अमित शाह ने मोदी सरकार की नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने न सिर्फ बिहार से नक्सलियों को खत्म किया, बल्कि कश्मीर के आतंकियों को भी कड़ा सबक सिखाया। उन्होंने याद दिलाया कि धारा 370 हटाने पर विपक्ष खून की नदियां बहने की धमकी दे रहा था, लेकिन किसी को भी एक पत्थर चलाने की हिम्मत नहीं हुई। शाह ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकियों को ऑपरेशन सिंदूर के तहत कड़ा जवाब दिया गया और उनके ठिकानों पर जाकर कार्रवाई की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया